{"_id":"5b6f52914f1c1bec258b47eb","slug":"51534022289-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में हुई युवा मोर्चा की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में हुई युवा मोर्चा की बैठक
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का युवा मोर्चा भव्य स्वागत करेगा। इस स्वागत की तैयारी के लिए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। क्षेत्रीय अध्यक्ष आयुष पंवार ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने स्वागत कार्यक्रम की पूरी तैयारी का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
सुभारती परिसर के मदन मोहन मालवीय सभागार में शनिवार रात युवा मोर्चा की बैठक में अमित शाह के स्वागत को लेकर चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जिला व महानगर से 80 बसों के साथ लगभग 150 कारों और 500 बाइकों से परतापुर तिराहा पर स्वागत करेंगे। बैठक का संचालन वीनस शर्मा ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल और प्रदेश मंत्री राहुल त्यागी, राजू कालरा, नितेश मलिक , विवेक वाजपेयी, आशीष प्रताप, मीनल गौतम सचिन भाटी, अंकुर मुखिया, रमन ढींगरा, अंकुर राणा, आकाश सूर्यवंशी, अभिषेक जिंदल, ईशान अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।