{"_id":"5b6f4d024f1c1b922f8b4745","slug":"51534020866-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका,हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका,हंगामा
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम से मिलने जा रहे किसानों को रोका, हंगामा
मेरठ। सीएम से मिलने जा रहे शताब्दीनगर के किसानों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। इस पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत किया।
शताब्दीनगर योजना के अंतर्गत आने वाले रिठानी, घोपला, जैनपुर व अछरौंडा के किसान नई नीति के तहत मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर चार साल से धरने पर बैठे है। कई बार किसान आंदोलन भी कर चुके हैं। शुक्रवार को भी किसान अपनी मांगों को टंकी पर चढ़ गए थे। शनिवार को सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए हवाई पट्टी की ओर चले दिए। इस पर वहां पहुंचे सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया और सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र सिंह ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस पर किसानों ने हंगामा कर दिया। साथ ही प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेता संजय दौरालिया ने कहा कि लंबे समय से किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। अब किसान शांत बैठने वाले नहीं हैं। बताया कि किसान नेता विजयपाल घोपला व बाबा ईलम सिंह दो दिन से अनशन पर बैठे हैं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल को रविवार को सीएम से मिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान लौट गए। वहीं कुछ किसान शनिवार को भी टंकी पर ही चढ़े रहे।