{"_id":"5b43c6d74f1c1b0c278b56ed","slug":"51531168471-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी प्रशिक्षुओं ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी प्रशिक्षुओं ने किया विरोध प्रदर्शन
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी प्रशिक्षुओं ने किया विरोध प्रदर्शन
मेरठ। प्राइमरी स्तर की शिक्षक भर्ती में बीएड वालों की एंट्री का विरोध करते हुए बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा के बैनर तले बीटीसी प्रशिक्षुओं ने सोमवार को चौधरी चरण सिंह पार्क कमिश्नरी चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा। संगठन के हिमांशु गंगवार व विकास कुमार ने केंद्र सरकार से मांग की है अगर बीएड डिग्री धारकों को ब्रिज कोर्स के माध्यम से प्राइमरी स्तर की शिक्षक भर्ती में शामिल किया जाता है तो बीटीसी वालों की भी ब्रिज कोर्स के माध्यम से उच्च प्राइमरी व पीजीटी की भर्तियों में शामिल किया जाए या केवल बीटीसी को ही प्राइमरी में मान्यता दी जाए। प्रदर्शनकारी चौ.चरण सिंह पार्क से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री व मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नाम से संगठन की तरफ से एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। संगठन के विवेक अवस्थी, गोपाल, सोनू सिंह, अभिजीत, शिवम, सतीश कुमार, रामप्रसाद गुप्ता, मनु पांडे, कमाल अहमद, अर्पण गंगवार, आशीष यादव, संजय कुमार, साधना, प्रियंका, बबीता आदि बीटीसी प्रशिक्षु मौजूद रहे।