फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पालीथिन अभियान

पालीथिन अभियान

Mon, 09 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पालीथिन अभियान
पॉलिथीन अभियान
विज्ञापन

- नहीं करेंगे प्रयोग, दूसरों को करेंगे जागरूक
- जनता ने पॉलिथीन के खिलाफ खोला मोर्चा
- अधिकारियों की चुप्पी से बिक रही बाजार में पॉलिथीन

मेरठ। पर्यावरण को दूषित करने वाली पॉलिथीन के खिलाफ शहर की जनता ने बिगुल फूंक दिया है। लोगों ने अमर उजाला के जागरूकता अभियान में पॉलिथीन का त्याग करने का निर्णय लिया है, वहीं दूसरों को भी पॉलिथीन से दूरी बनाने की सलाह दी है। प्रतिदिन शहर की जनता सड़क पर उतरकर लोगों और पॉलिथीन विक्रेताओं को संदेश दे रही है। शीघ्र ही नगर निगम और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को जगाने का काम किया जाएगा।
अमर उजाला ने पिछले सप्ताह से पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चला रहा है। ताकि शहर में पॉलिथीन के कारण गंदगी से भरे नाले और पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके। रविवार को सपा नेता स. परविन्दर ईशु के नेतृत्व में पुरुष और महिलाओं ने थापर नगर में पॉलिथीन के खिलाफ शपथ ली। साथ ही सोए हुए अधिकारियों को जगाने के लिए डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। सपा नेता परविन्दर ईशु ने कहा कि पॉलिथीन जनता और पर्यावरण के लिए धीमा जहर है। जो सीधे मनुष्य को नुकसान पहुंचा रहा है। सरकार के आदेश को भी अधिकारी इस पर प्रतिबंध लगाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

स. रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि पॉलिथीन के खिलाफ शहर के सभी सामाजिक संगठन और जनता को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। इस अवसर पर सभी ने पॉलिथीन का त्याग करने और दूसरों को पॉलिथीन का त्याग करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इस अवसर पर जयकरण भूटानी, हामिद मुरलीपुर, डालचंद, दीपक चौहान, निखिल ठाकुर, सुमित यादव, ओमप्रकाश यादव, ऋषभ कुशवाहा, अरुण सिंह, किशन कुमार जाटव, सुरजीत सिंह, रविन्द्र सेठी, वंशिका कौशिक, यशोदा जाटव, बंटी कुमार, सिनी कौर, आमिर आबिद आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता की शपथ दिलाई
क्लीन मेरठ संस्था के सदस्यों ने रविवार को पल्लवपुरम फेज वन के मुख्य मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सदस्यों ने पौधरोपण भी किया। इसके तहत करीब 100 पेड़ लगाए गए। साथ ही स्थानीय लोगों को नाले और नालियों में कूड़ा न डालने, अपने घरों के आसपास सफाई रखने, पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। स्थानीय निवासियों ने भी श्रमदान किया और भविष्य में स्वच्छता रखने का वादा किया। कार्यक्रम में टीम से अमित अग्रवाल, राजेन्द्र गुप्ता, मनोज कुमार, धीरज कुमार, प्रिंस अग्रवाल, दिव्या सैनी, संदीप गुलाटी, सोनाली अग्रवाल, दिनेश शर्मा, विनोद कुमार गुप्ता, सचिन बंसल, अमित सबरवाल, आदिश अग्रवाल, सचिन गोयल, महेश चंद गोयल, महावीर प्रसाद, जितेंद्र कुमार शर्मा, अंनु भाटिया, अनुराग यादव, धर्मेन्द्र कुमार, निखिल सैनी, प्रदीप सिंह, पूनम गोयल, अंचित गुलाटी, राहुल तनेजा, मुकेश गर्ग, मोहित कुमार, अभय चौहान, अभिषेक चौहान, अभिषेक मित्तल, ब्रिजभूषण त्यागी, हरेन्द्र रावत, कमलेश विश्वकर्मा, मोहनलाल वर्मा, राजेन्द्र कुमार, बिलाल खान, कुणाल कंसल, नीरज कांत मिश्रा उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों में रिटायर्ड डीएसपी सीपी सिंह, राकेश शर्मा, श्योराज सिंह, वीर पाल सिंह, अभिषेक चंद्रा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed