फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुखबिर योजना बेअसर, सक्रिय होंगे अफसर

मुखबिर योजना बेअसर, सक्रिय होंगे अफसर

Mon, 09 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मुखबिर योजना बेअसर, सक्रिय होंगे अफसर
मुखबिर योजना बेअसर, सक्रिय होंगे अफसर
विज्ञापन

मेरठ। मुखबिर योजना बेअसर साबित हो रही है। मेरठ का लिंगानुपात प्रदेश के कुल लिंगानुपात से कम है, जो कि चिंता का विषय है। लिंगानुपात बढ़ाने के लिए अधिकारी फिर से सक्रिय होने का दावा कर रहे हैं।
प्रदेश में लिंगानुपात 903 है, यानी एक हजार पुरुषों पर 903 महिलाएं। वहीं, मेरठ में यह अनुपात 885 है। इसे सुधारने की गंभीरता से कोशिश नहीं की जा रही है। यह हालात तब हैं जबकि मुखबिर योजना के अंतर्गत सफल डिक्वाय ऑपरेशन करने पर मुखबिर को 60 हजार रुपये, मिथ्या ग्राहक को एक लाख रुपये और मिथ्या ग्राहक सहायक को 40 हजार रुपये धनराशि पुरस्कार के तौर पर दी जाती है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, जिले में भ्रूण लिंग परीक्षण के खेल पर स्वास्थ्य विभाग अंकुश नहीं लगा पाया है, जबकि हरियाणा की टीम कई बार बड़ी छापामारी कर चुकी है। जो एक-दो बार इस तरह के मामले पकड़ में आए, वह भी हरियाणा की टीम के जरिए ही पकड़े गए हैं। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत गठित जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कमेटी कोई बड़ा खुलासा नहीं कर पाई है। हालांकि हर साल कई बार डाइग्नोस्टिक सेंटरों के निरीक्षण के लिए अभियान चलाया जाता है। लोग आरोप लगाते हैं कि स्थानीय स्तर पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि लिंगानुपात बढ़ाने के लिए समाज में जागरूकता की जरूरत है। इसके लिए कार्यशाला आयोजित होगी। छापामारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
मेरठ का लिंगानुपात 885, प्रदेश में 903
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed