फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दर्जन भर संगठनों ने किया भारत बंद से किनारा

दर्जन भर संगठनों ने किया भारत बंद से किनारा

Sun, 08 Apr 2018 02:35 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
दर्जन भर संगठनों ने किया भारत बंद से किनारा
दर्जन भर संगठनों ने किया भारत बंद से किनारा
विज्ञापन

मेरठ। सोशल मीडिया पर दस अप्रैल को एक और भारत बंद की पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन असमंजस की स्थिति में है। शनिवार को एसपी सिटी कार्यालय में अफसरों ने करीब एक दर्जन संगठनों के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। इन पदाधिकारियों ने कहा कि बंद से कोई लेनादेना नहीं है। सिर्फ सोशल मीडिया पर ही भारत बंद का मेसेज वायरल हो रहा है।
बैठक में एडीएम सिटी मुकेश चंद्र और एसपी सिटी मान सिंह चौहान से संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारे संगठन की तरफ से भारत बंद का मेरठ में कोई भी कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है। इस दौरान सभी लोगों ने पुलिस-प्रशासन के साथ सद्भाव बनाने की बात कही। बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से कुलदीप तोमर, सिंह सेना से नरेश राणा, राजपूत महासभा से ओमवीर सिंह राघव, हिंदू स्वाभिमान संस्था से अमित भारद्वाज, संयुक्त ब्राह्मण समिति मेरठ मंडल से पीयूष शास्त्री, राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा से सत्यवीर सिंह, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति से मानवेंद्र वर्मा, जिला जाट महासभा से कल्याण सिंह मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय ओबीसी महासभा मध्यप्रदेश की तरफ से वरुण कुमार ने कहा कि संगठन मेरठ में सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन

यह चल रहा है मेसेज
एसपी सिटी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि दस अप्रैल को व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर ओबीसी व जनरल द्वारा भारत बंद के संबंध में मेसेज वायरल हो रहा है। जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की गई। एसपी सिटी के अनुसार धारा 144 लगी है। बिना अनुमति सार्वजनिक स्थल पर कोई कार्यक्रम या जुलूस नहीं निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट समाज का नहीं लेना-देना
जाट कल्याण संस्था रोहटा रोड के अध्यक्ष चौ. विजयपाल सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल को आरक्षण के विरोध में भारत बंद के मेसेज से जाट समाज का लेना-देना नहीं है। सोशल मीडिया पर चल रहे मेसेज में जाटों के इसमें शामिल होने की जानकारी गलत है। जाट महासभा मेरठ के जिलाध्यक्ष चौ. कल्याण सिंह ने भी बंद के समर्थन से मना किया है।


खास बातें:
सोशल मीडिया पर दस अप्रैल को चल रही है एक और भारत बंद की अफवाह
एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने विभिन्न संगठनों के साथ की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed