{"_id":"5ab960aa4f1c1b2d4e8b4777","slug":"51522098346-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव तिमाही एग्जाम जैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव तिमाही एग्जाम जैसे
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव तिमाही एग्जाम जैसे
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ
भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में मिली हार प्रेरणा का काम करेगी। यह ऐेसे ही है, जैसे प्राइमरी में तिमाही एग्जाम होते थे। बच्चा कई बार तिमाही एग्जाम में फेल हो जाता था, मगर जब सालाना परीक्षा होती थी तो उसमें वह टॉप कर जाता था। ऐसा ही 2019 में होगा। भाजपा प्रदेश में सभी सीटों पर विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी विधायक की इतनी हिम्मत नहीं कि वह गुंडों और बेइमानों की सिफारिश कर सके, अगर कोई ऐसा करेगा तो वह विधायक भी नप जाएगा।
प्रदेश में भाजपा की सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर गढ़ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में संवाद कार्यक्रम ‘एक साल नई मिसाल’ में का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ने कहा कि भाजपा जाति-संप्रदाय की राजनीति नहीं करती है। उन्होंने कहा कि पिछली सपा सरकार में महिलाओं-लड़कियों का घर से निकलना दूभर हो गया था। अब बदमाश खुद जमानत तुड़वाकर जेल जा रहे हैं। किसी की हिम्मत नहीं है जो महिलाओं-लड़कियों के साथ गलत हरकत कर सके। योगी सरकार ने बिजली, किसान, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा सभी क्षेत्रों में सुधार किया है। नकल पर नकेल कसने से प्रदेश में लाखों विद्यार्थियों ने परीक्षाएं छोड़ी हैं। प्रदेश सरकार सपा की तरह युवाओं का भविष्य बर्बाद नहीं करना चाहती। उन्हें काबिल बनाना चाहती है, इसलिए नकल पर सख्ती है।
इस दौरान राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत वाजपेयी, महानगर अध्यक्ष करुणनेश नंद गर्ग, नरेंद्र उपाध्याय, विवेक रस्तोगी, विवेक वाजपेयी, बिजेंद्र अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, पवन मित्तल, कमल ठाकुर, संजीव जैन, आलोक सिसौदिया, गजेंद्र शर्मा, पार्षद ललित नागदेव, जिला महामंत्री संदीप प्रधान, भाजयुमो नेता वरुण गोयल, वीनस शर्मा, देंवेंद्र गुर्जर, गिरीश मोहन गुप्ता, हरीश चौधरी और अंकित चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
दाल रोटी में चल जाता है काम
कटारिया ने कहा कि अब मुस्लिम तबके के लोग भी कहने लगे हैं कि मोदी-योगी की सरकार अच्छी है। कुछ मुस्लिम उनसे कह रहे थे कि पहले शादी में दो भैंस काटनी पड़ती थी, जो एक लाख रुपये की आती थी। अब दाल-रोटी में काम चल जाता है। उन्हें बस यह कहना पड़ता है कि अब योगी की सरकार है।
ट्रांसफार्मर लेकर खेत में खड़े रहे बिजलीवाले
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल पर शिकायत करने के 48 घंटे के भीतर कार्रवाई हो रही है। एक व्यक्ति ने पोर्टल पर ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत की और वह मौके पर नहीं मिला तो विद्युत विभाग वाले ट्रांसफार्मर लेकर खेत में खड़े रहे और उसे फोन करते रहे।
मंदिर हो या मस्जिद, कंकर-कंकर में है शंकर
भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ईद नहीं मनाते हैं, लेकिन जो मुस्लिम त्योहार मनाएंगे, उनका सहयोग करेंगे और सहूलियत देंगे। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि वह मानते हैं कि कंकर-कंकर में शंकर है, फिर चाहे मस्जिद हो या मंदिर। लेकिन यह तभी है, जिस दिन मुस्लिम हनुमान के मंदिर में शीश झुकाने लगेगा, उस दिन हिंदू भी मजारों पर चादर चढ़ाने लगेंगे।