{"_id":"5ab567884f1c1b8c778b76a5","slug":"51521837960-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम जमा करेगा साढ़े आठ लाख रुपये टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम जमा करेगा साढ़े आठ लाख रुपये टैक्स
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम जमा करेगा साढ़े आठ लाख रुपये टैक्स
मेरठ। नगर निगम ने आयकर विभाग में जमा किए जाने वाले टैक्स का लेखाजोखा कर लिया है। आयकर विभाग की टीम द्वारा की गई छापेमारी के बाद हरकत में आए निगम अधिकारियों ने शुक्रवार को पूरे दिन अपने रिकार्ड दुरुस्त किए। मुख्य वित्त लेखा अधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों के मेडिकल में दिए गए पेमेंट पर भी टैक्स बनता है, जो विभाग ने जमा नहीं किया था। पूरा रिकॉर्ड चेक करने के बाद अब निगम को साढ़े आठ लाख रुपये का टैक्स और अदा करना है। कम टैक्स जमा करने के आरोप में बृहस्पतिवार को आईटी की पांच सदस्यीय टीम ने लेखा विभाग को खंगालते हुए टैक्स का सर्वे किया था। आईटी अधिकारियों का कहना था कि निगम ने निर्धारित टैक्स से कम टैक्स जमा किया है।