{"_id":"5ab01be04f1c1b27088b619f","slug":"51521490912-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंडबाजों के साथ निकाली गयी ध्वज यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंडबाजों के साथ निकाली गयी ध्वज यात्रा
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंडबाजों से निकाली गई ध्वज यात्रा
मेरठ। अखिल भारत हिंदू महासभा और जय हिंदू राष्ट्र के तत्वावधान में सोमवार को शहर में बैंडबाजों के साथ ध्वजारोहण यात्रा निकाली गई। जिसका उद्घाटन हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने किया। ध्वजारोहण यात्रा 42 वर्षों से लगातार अखंड हिंदू राष्ट्र के निर्माण की मंगल कामना के साथ निकाली जा रही है। शोभा यात्रा में सबसे आगे जय हिंदू राष्ट्र का बैनर रहा। ध्वजा रोहण यात्रा शारदा रोड स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर यानी हिंदू महासभा के कार्यालय से शुरू होकर देहली गेट चौराहा, ओडियन मार्ग, भुमियापुल, गोला कुआं, आजाद रोड, शंभुदास गेट होते हुए नौचंदी मैदान स्थित महाभारत कालीन प्राचीन महाचंड़ी देवी मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में शामिल सभी भक्त नाचते गाते चल रहे थे। प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहताश प्रजापति ने मंदिर पर ध्वजा रोहण किया। इनके साथ हिंदु महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा भी रहे। मां दुर्गा माता के मंदिर की मुख्य पूजा करने का आशीर्वाद द्वारिकानाथ चौबे, सुरेश भोला को मिला। शोभा यात्रा में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. अशोक कुमार शर्मा और जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, संजय शर्मा, राकेश, राजन, गीता, सोनू कुमार, शगुन शर्मा, सतीश कुमार, राजीव कुमार, रंजन शर्मा, मनीष शर्मा, हर्ष गुप्ता, जितेंद्र मणि, अमित राजपूत, विक्रांत सिंह आदि मुख्य रहे।
खास बातें:
नौचंदी मैदान स्थित मां चंडी देवी मंदिर में चढ़ाया गया ध्वज