फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कमिश्नर व डीएम ने किया रोहटा रोड का निरीक्षण

कमिश्नर व डीएम ने किया रोहटा रोड का निरीक्षण

Thu, 15 Mar 2018 02:47 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर व डीएम ने किया रोहटा रोड का निरीक्षण
रोहटा रोड का नाला बनाने, कब्जा हटवाने के निर्देश
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। रोहटा रोड की जर्जर हालत और जल निकासी न होने की शिकायत पर बुधवार को कमिश्नर, डीएम, नगरायुक्त और एमडीए वीसी ने खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कमिश्नर ने नाले के ऊपर किए गए कब्जे पर नाराजगी जताई। अधिकारियों ने लोगों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा के नेतृत्व में लोग समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इस संबंध में लोगों ने कई बार ज्ञापन देकर अधिकारियों को अवगत कराया था। इसके अलावा रोहटा की जल निकासी के लिए नाले का निर्माण शुरू हुआ था जो किसी कारण बीच में ही रुक गया। इस कारण सड़क के दोनों और जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। बुधवार सुबह कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, एमडीए वीसी साहब सिंह आदि अधिकारियों का अमला रोहटा रोड पहुंचा। कमिश्नर लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई
रोहटा रोड पर सड़क के दोनों और नाले के ऊपर, नाले की दीवार पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को देखकर कमिश्नर का पारा चढ़ गया। उन्होंने नगरायुक्त से पूछा कि ये किससे अनुमति लेकर लोगों ने कब्जे किए हैं। इन सभी कब्जा करने वालों को नोटिस भेजकर जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीए वीसी को दिए नाला निर्माण के निर्देश
कमिश्नर ने एमडीए वीसी को जल्द ही नाला निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने सभी अधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। अधिकारियों ने सड़क पर किए अतिक्रमण को हटाने, अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदीप ढाका, दीपक सिरोही, अरुण मलिक, पार्षद डिम्पल, बबलू मलिक, नवाब सिंह लखवाया, शेर सिंह, मोहित वशिष्ठ, सुशील जाटव, ओमपाल ढाका, जयराज सिंह, ब्रजपाल सिंह, किरण पाल, मोहित आनंद, मुकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
देहरादून पार्क जैसा विकसित हो जोनल पार्क
कमिश्नर डा. प्रभात कुमार ने वेदव्यासपुरी स्थित जोनल पार्क का निरीक्षण करते हुए कहा कि अच्छा बनाने के लिए देहरादून (उत्तराखंड) में डा. योगी द्वारा विकसित किए गए पार्क की तर्ज पर जोनल पार्क विकसित किया जाए। एमडीए उपाध्यक्ष को निर्देश दिया कि इसके लिए अधिकारियों की टीम भेजकर देहरादून स्थित पार्क का मुआयना कराएं।

ये अधिकारी रहे साथ
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, जिला वन अधिकारी अदिति शर्मा, उपाध्यक्ष एमडीए साहब सिंह , सचिव एमडीए राजकुमार, नगर आयुक्त मनोज चौहान, मुख्य अभियंता लोनिवि आरआर सिंह, आदि उपस्थित रहे।

खास बातें:
कमिश्नर, डीएम, एमडीए वीसी ने किया रोहटा रोड का निरीक्षण
बदहाल सड़क और जलभराव के कारण परेशान हैं लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed