{"_id":"5a41115c4f1c1baa268b5ccb","slug":"51514213724-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया
Updated Mon, 25 Dec 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। वरिष्ठ नागरिक मिलन समिति द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सोमेंद्र तोमर, एनपी सिंह, सुरेंद्र प्रताप व विनोद चौधरी ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में 75 बसंत देख चुके वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। बीना पांडे के कृष्ण भजनों पर सभी भक्ति में डूब गए। कवि चंद्र शेखर मयूर ने कविताओं से माहौल को मधुर बना दिया। इस दौरान सोमेंद्र तोमर ने समिति की स्मारिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में प्रदीप कंसल, सुरेंद्र पाल, प्रवीन त्यागी अनिल अग्रवाल, देवेंद्र तोमर, संजय अग्रवाल, रणवीर आहुजा, लीला सिंह, केके शर्मा, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।