{"_id":"5a14910a4f1c1b6f548bea16","slug":"51511297290-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी पर दिल्ली में अनौपचारिक मोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी पर दिल्ली में अनौपचारिक मोहर
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दिल्ली में मंगलवार को मेरठ के स्मार्ट सिटी प्रपोजल पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की एक कमेटी ने अनौपचारिक मुहर लगा दी है। इससे मेरठ का नाम स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने की दावेदारी बढ़ गई है। प्रपोजल अंतिम बार 27 नवंबर को उप्र सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजे जाने की उम्मीद है। इसके बाद दिसंबर और जनवरी में स्मार्ट शहरों की सूची जारी होगी।
स्मार्ट शहरों में शामिल होने के लिए मेरठ दो साल से जद्दोजहद कर रहा है। मेरठ की जनता ही नहीं बल्कि निगम प्रशासन और कंसलटेंट बार-बार प्रपोजल तैयार कर रहे हैं। हर बार प्रपोजल में कुछ नया जोड़ना पड़ रहा है। पहले दिन से ही मेरठ के साथ धोखा हुआ। इसमें मेरठ के साथ रायबरेली को लाकर खड़ा कर दिया था। इसका खामियाजा अब तक मेरठ को भरना पड़ रहा है। स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने के लिए मेरठ को बार-बार अग्निपरीक्षा देनी पड़ रही है। तीन माह के भीतर लखनऊ और दिल्ली में मेरठ दो बार प्रजेंटेशन दे चुका है। मंगलवार को नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में स्मार्ट सिटी कमेटी के सामने प्रपोजल प्रस्तुत किया। कमेटी ने मेरठ के प्रपोजल को देखा और बेहद सराहा। अब इस प्रपोजल को अंतिम मूर्त दिया जा रहा है। 27 नवंबर को प्रपोजल लखनऊ में यूपी सरकार के सामने पेश किया जाएगा। इसके बाद यूपी सरकार के माध्यम से प्रपोजल केंद्र सरकार को जाएगा। दिसंबर और जनवरी में स्मार्ट शहरों की सूची में मेरठ का नाम आने की पूरी उम्मीद है। इस बार प्रपोजल तैयार करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी गई है। मेरठ के लिए यह अंतिम मौका होगा।