{"_id":"59ac726e4f1c1be3278b4f80","slug":"51504473710-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूत महासभ्ज्ञा का युवक युवती परिचय सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपूत महासभ्ज्ञा का युवक युवती परिचय सम्मेलन
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। राजपूत महासभा की ओर से 8वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को राजपूत भवन जनकपुरी गढ़ रोड में आयोजित किया गया। समाज के विवाह योग्य 260 युवक-युवतियों ने परिवारों के साथ भाग लिया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने किया। विशिष्ट अतिथि नगरायुक्त मनोज चौहान रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता सोमवीर सिंह राघव की रही। एसपी सिटी ने कहा कि महासभा को भविष्य में इस तरह के सामाजिक कार्य आयोजित करते रहने चाहिए। नगरायुक्त ने कहा कि अपने समाज को भाग्य भरोसे नहीं छोड़ सकते। समाज को सृजन के साथ आगे बढ़ाने का जिम्मा भी हमारा है। सम्मेलन में राजपूत महासभा के पूर्व अध्यक्ष बीसी कुशवाहा ने कहा कि समाज राष्ट्रहित के लिए कार्यरत है। देशसेवा के क्षेत्र में समाज के सदस्य लगातार कार्य कर रहे हैं। संरक्षक अर्जुन सिंह ने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में शिक्षा व मेहनत में राजपूत युवा बहुत आगे हैं। हर प्रतियोगी परीक्षाओं व सेना के क्षेत्र में राजपूत युवाओं का बोलबाला है। अध्यक्ष सोमवीर सिंह राघव ने कहा कि राजपूत समाज में कोई परिवार गरीबी का दंश झेल रहा है ऐसे बच्चों के विवाह में महासभा हरसंभव मदद करेगी। सम्मेलन में 260 परिवार उपस्थित हुए। अपने अनुसार रिश्ते देखे। सम्मेलन को सफल बनाने में सुभाष चौहान, एनपी सिंह, प्रकाश तोमर, सूबेदार सिंह सिसौदिया, विजेंद्र पाल सिंह सिसौदिया, आनंद प्रकाश तोमर, कृपाल सिंह राघव, घनश्याम राणा, अनूप सिंह राघव, जगवीर सिंह, दिनेश तोमर, देवेंद्र सिंह भाटी, दिग्विजय सिंह, कप्तान सर्वजीत सिंह, दुष्यंत सिंह राघव, भोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, राकेश कुमार सोम आदि ने सहयोग दिया।