फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ईद पर शहर में रहा फोर्स का पहरा

ईद पर शहर में रहा फोर्स का पहरा

Sun, 03 Sep 2017 03:07 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
ईद पर शहर में रहा फोर्स का पहरा
मेरठ। बकरीद पर शनिवार तड़के से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फोर्स का कड़ा पहरा रहा। नमाज के मुख्य स्थानों पर जहां पुलिस अधिकारी खुद फोर्स के साथ मौजूद रहे, वहीं संवेदनशील प्वाइंटों पर पैरामिलिट्री और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

ईदगाह पर खुद एसएसपी मंजिल सैनी और एसपी सिटी मानसिंह चौहान फोर्स के साथ पहुंचे। ईदगाह पर नमाज को देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई थी। उसके बाद एसएसपी ने ब्रह्मपुरी, भूमिया का पुल, हापुड़ अड्डा नौचंदी, एल ब्लॉक और कोतवाली क्षेत्रों में पहुंचकर थाना प्रभारियों और सीओ से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि अधिकांश संवेदनशील स्थानों पर पूरी सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन

खुले में कुर्बानी पर कड़ी नजर:
एसपी सिटी ने बताया कि बकरीद पर खुले में पशुओं की कुर्बानी को लेकर थाना पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए थे। सार्वजनिक स्थान पर कहीं भी खुले में कुर्बानी नहीं देने दी गई। कुछ रास्ते के समीप या आने जाने वाले रास्तों में कहीं भी रात में पशुओं की खाल रखी तो उन्हें भी हटवा दिया जाएगा। घंटाघर पर अपने कार्यालय के पास मीट की दुकान पर कुछ खालें रखीं देखकर एसओ देहलीगेट को उन्होंने खाल हटवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टंट रोकने के लिए भी सख्त निर्देश:
रात में स्टंट रोकने के लिए दिल्ली रोड पर जली कोठी, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, शॉप्रिक्स मॉल, बिजली बंबा बाईपास, हापुड़ रोड, गढ़ रोड, पर स्टंट रोकने के लिए बैरियर लगाकर थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिए थे। एसपी सिटी ने दिल्ली रोड और अन्य स्थानों पर बैरियर लगाकर थाना पुलिस के साथ चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed