फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कर्ज माफी

कर्ज माफी

Mon, 28 Aug 2017 10:11 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
कर्ज माफी
बैंकों को मिलेगी धनराशि, किसानों को प्रमाण पत्र
विज्ञापन

कर्ज माफी : पहले चरण में 13,753 किसानों के लिए 99 करोड़ का बजट मंजूर

मेरठ। किसानों का कर्ज माफी का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। प्रदेश सरकार ने पहले चरण के लिए जनपद के साढे़ 13 हजार से अधिक किसानों के कर्ज माफी के लिए 99 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। धनराशि बैंकों को दी जाएगी, जबकि किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र मिलेगा। जिला और तहसील स्तरों पर मेलों का आयोजन कर सितंबर के पहले सप्ताह से लोन माफी वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
इस संबंध में जिला स्तर पर गठित कमेटी द्वारा काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी की निगरानी में इस कमेटी द्वारा बैंकों से उपलब्ध आन लाइन किसानों का सत्यापन कराया जा रहा है। इस काम में तहसील के लेखपाल लगे हैं। कमेटी में शामिल जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही के अनुसार 39 हजार 316 किसानों का सत्यापन पूरा हो चुका है। ये किसान अपने आधार कार्ड बैंक खातों से लिंक करा चुके हैं। शासन ने इनमें से 13 हजार 753 किसानों को पहले चरण में शामिल किया है। इन किसानों की कर्ज माफी के लिए कुल 99 करोड़ रुपये की मंजूरी हुई है।
विज्ञापन


इस तरह खाते में जाएगी रकम
सरकार के पास किसानों के बैंक वाइस नाम है। किसान की ऋण माफी की रकम सरकार द्वारा बैंकों को भेज देगी। बैंक रकम मिलने के बाद किसान के खाते से उनकी कर्ज माफी रकम को घटा देगा। मार्च 16 को बकाया फसली ऋण खाते से अधिकतम एक लाख रुपये घटेंगे। जिले में बहुत से किसानों पर लोन की ये रकम एक लाख रुपये से भी कम है। ऐसे में इन लोगों की पूरी धनराशि माफ हो जाएगी यानि उनका पूरा लोन चुकता हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed