{"_id":"599604424f1c1baf3c8b4701","slug":"51503003714-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी स्टेशन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी स्टेशन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन
Updated Fri, 18 Aug 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी स्टेशन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन
मेरठ। सिटी स्टेशन पर अब यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी लाइन खड़े होकर जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। स्टेशन पर लंबे समय से प्रस्तावित तीन टिकट वेंडिंग मशीन बृहस्पतिवार को स्थापित कर दी गईं। शुक्रवार से इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं रेलवेे ने रिटायर रेलवे कर्मचारियों को रखा है, जो कमीशन के आधार पर यात्रियों को मशीन से टिकट निकालकर देेंगे।
जनरल टिकट के लिए स्टेशन पर स्थापित बुकिंग खिड़की (यूटीएस) पर यात्रियों की भारी भीड़ लगती है। कई बार टिकट नहीं मिलने की स्थिति में यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है या बिना टिकट के ही ट्रेन में चढ़े यात्रियों का विदाउट टिकट में चालान हो जाता है। ऐसे में रेलवे ने भीड़ वाले स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन लगाने का निर्णय लिया था। इस क्रम में योजना में शामिल किए गए सिटी स्टेशन पर बृहस्पतिवार को तीन टिकट वेंडिंग मशीन स्थापित कर दी गईं। इन तीनों मशीनों को यूटीएस के बाहर ही लगाया गया है ताकि बुकिंग खिड़की पर लगी भीड़ को टिकट मुहैया कराया जा सके। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि स्टेशन पर तीन टिकट वेंडिंग मशीन लगा दी गई है। इन मशीनों को रेलवे के रिटायर कर्मचारी ऑपरेट करेंगे। मशीन से टिकट लेने पर यात्री को अतिरिक्त किराया नहीं चुकाना होगा।
खास बात
अब बुकिंग विंडों पर नहीं लगेगी ज्यादा भीड़, जल्द मिलेगा टिकट