फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जाम और हादसे रोकने के लिए प्रभावी योजनाएं बनाएं अफसर

जाम और हादसे रोकने के लिए प्रभावी योजनाएं बनाएं अफसर

Fri, 11 Aug 2017 03:15 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
जाम और हादसे रोकने के लिए प्रभावी योजनाएं बनाएं अफसर
मेरठ। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कहा कि जाम और दुघर्टनाएं रोकने के लिए प्रभावशाली कार्ययोजना बनाने के साथ उसका क्रियान्वयन भी पूरी सख्ती और तत्परता से हो।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने हिट एंड रन के मामलों को एक माह में निस्तारित करने, मंडल मुख्यालय पर रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने, ब्लैक स्पॉट में सुधार करने के लिए कार्ययोजना बनाने, आरटीओ कार्यालय को अपनी छवि सुधारने, हेलमेट का प्रयोग न करने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही करने, स्कूल-कॉलेजों व विवि में ट्रैफिक नियमों पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराने व जिले के एक व्यस्ततम चौराहे पर फु ट ओवरब्रिज बनाने के निर्देश दिए। बैठक में आईजी रेंज राम कुमार, सीडीओ आर्यका अखौरी, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. वीरोत्तम तोमर, डॉ. उमंग, संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल, एमडी एमसीटीएसएल संदीप लाहा, एआरटीओ प्रवर्तन रंजीत सिंह, दीपक कुमार शाह, अपर नगरायुक्त एएच कर्नी, मुख्य अभियंता निगम केबी वार्ष्णेय, न्यू इंडिया इंश्योरेंस के प्रबंधक जीडी जुनेजा, मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नई सड़क पर बनेगा रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर
मंडलायुक्त ने कहा कि चालकों के प्रशिक्षण हेतु रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, चालकों के टेस्ट हेतु ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक की स्थापना, वाहनों की स्वस्थता प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु निरीक्षण एवं प्रमाण पत्र सेंटर की स्थापना मंडल मुख्यालय पर एक ही स्थान पर की जाए, ताकि जनता को आसानी हो। इसके लिये उन्होंने आरटीओ को प्रस्तावित नई सड़क पर आठ एकड़ की भूमि का परीक्षण नगर निगम व आवास विकास के अधिकारियों के साथ करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से मुक्ति पर करें काम
मंडलायुक्त ने जाम से मुक्ति पर काम करने के लिए मेडिकल से बेगमपुल तक नो टेंपो जोन के रूप में विकसित कर सख्ती करने और इस रूट पर हर दो मिनट पर सिटी बस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सरकारी व निजी स्कूलों तथा विवि में बिना पंजीकृत वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए। स्कूल बसों के चालक और परिचालक को प्रशिक्षित कराया जाए। यातायात नियमाें से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फि ल्म बच्चों को दिखाएं। स्कूल में कुछ बच्चों को ट्रैफिक गाइड बनाएं। स्कूल वैन में ओवरलोडिंग न हो। सड़कों पर बसों की पार्किंग न हो।

यह भी दिए निर्देश
- आईएमए के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए कि दुघर्टना में घायल व्यक्ति पुलिस कार्रवाई के चलते इलाज से वंचित न हो। घायल गरीब को सस्ती और बेहतर सुरक्षा मिले। - आरटीओ को खाली पड़े पदों को आउट सोर्सिंग के माध्यम से भरें। - कालेज के छात्र रोजाना एक चौराहे पर ट्रैफिक गाइड के रूप मे कार्य करें, इसकी संभावना तलाशें। - ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंड के रूप में एक घंटे तक ट्रैफिक प्रबंधन में सहयोग करने का काम दें। - अवैध होर्डिंग हटवाएं।
खास बात
- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए मंडलायुक्त ने निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed