फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एनईएफटी न होने से पीएनबी में हंगामा

एनईएफटी न होने से पीएनबी में हंगामा

Sun, 30 Jul 2017 02:42 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
एनईएफटी न होने से पीएनबी में हंगामा
मेरठ। दिल्ली रोड स्पोर्ट्स कांपलेक्स स्थित पीएनबी शाखा में चार दिन से एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) न होने से ग्राहकों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर उस समय बैंक में हंगामा हो गया, जब कुछ ग्राहकों का पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ। उन्होेंने विरोध जताया तो बैंक के अधिकारी ने कहा कि यहां एनईएफटी करीब चार दिन से बंद है, आरटीजीएस की सुविधा चालू है। एनईएफटी के लिए नवीन मंडी, रिठानी या शारदा रोड स्थित ब्रांच पर चले जाइए। वहां जाने पर उस बैंक के अधिकारियों ने कहा कि हम दूसरे ब्रांच की एनईएफटी नहीं करेंगे। इसके बाद ग्राहक पीएनबी की शाखाओं में चक्कर लगाते रहे। एनईएफटी में दो लाख या इससे कम रकम ट्रांसफर की सुविधा होती है, जबकि दो लाख से ऊपर के लिए आरटीजीएस की सुविधा होती है। बैंक अधिकारी ने बताया कि कंप्यूटर में खराबी के कारण बैंक एनईएफटी की सेवाएं नही दे पा रहा है। बैंक के उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि आज कुछ ग्राहकों का एनईएफटी कैंट स्थित ब्रांच से कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed