फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ बन गया है क्राइम कैपिटल

मेरठ बन गया है क्राइम कैपिटल

Sun, 02 Jul 2017 10:07 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
मेरठ बन गया है क्राइम कैपिटल
सपाई बोले, अपराध की राजधानी बन गया है मेरठ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें भाजपा सरकार पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि भाजपा केराज में मेरठ अपराध की राजधानी बन गया है। प्रदेश के पुलिस मुखिया की मेरठ में उपस्थिति केदौरान ही छह लाख की लूट एवं अन्य अपराध हुए हैं। पल्लवपुरम के रहने वाले पुलिस सब इंस्पेक्टर की हत्या, पुलिस थानों पर हमले सभी जगह सांप्रदायिक तनाव योगी सरकार की विफलताओं की पोल खोलती हैं।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी अतिशीघ्र छात्र संघों के चुनाव कराए जाने की मांग करती है। साथ ही कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है, इसकेबावजूद रास्ते ठीक नहीं कराए गए हैं। इससे भक्तों को असुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। 2853 करोड़ रुपये अभी तक मिल मालिकों ने नहीं दिए हैं। गन्ना भुगतान के सभी दावे योगी सरकारें के झूठे हैं। उन्होंने कहा कि कई पार्टियों के नेता सपा में शामिल होने की तैयारी में हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी कार्यालय में महान पुरुषों के तेल चित्र लगवाएंगे और अनवारण पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कराया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, सपा महानगर अध्यक्ष अलीम अलवी आदि रहे। सपा नेताओं ने जानकारी दी कि रिटायर्ड शिक्षिका मृदुला यादव को समाजवादी पार्टी की महिला सभा की शहर अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

---
आजम खां का किया बचाव
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि नक्सली महिलाओं द्वारा जवानों पर किए गए हमले की फोटो छपी रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायकआजम खां ने इस घटना का जिक्र किया था, बीजेपी बेवजह ही उन पर आरोप लगा रही है। आजम खां के खिलाफ भाजपा, बजरंग दल और विहिप के जो लोग गलत बयान दे रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें
- सपाइयों ने प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर कसे तंज
- कांवड़ यात्रा के लिए रास्ते नहीं कराए गए ठीक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed