{"_id":"5dbf413b8ebc3e014757bd56","slug":"500-air-purifier-sell-in-a-day-meerut-news-mrt451766956","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में बिक गए 500 एयर प्यूरीफायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में बिक गए 500 एयर प्यूरीफायर
विज्ञापन
मेरठ।
शहर में प्रदूषण बढ़ने के कारण अचानक एयर प्यूरीफायर्स की मांग बढ़ गई। उच्च मध्यम वर्ग के लोग घर की हवा साफ रखने के लिए इलेक्ट्रानिक एयर प्यूरीफायर खरीद रहे हैं। इनमें लगे फिल्टर फिल्टर हवा के जहरीली गैसों को हटा रहे हैं। कंपनी और डीलर्स के अनुसार, एक दिन में 500 से ज्यादा प्यूरीफायर्स बिक चुके हैं।
एयर प्यूरीफायर कंपनियों का दावा है कि इसमें तीन तरह की शील्ड होती हैं। एक कंपनी के एएसएम पवन सोम ने बताया कि इसमें सेडमेंटल (धूल की रोकथाम), कार्बन (जहरीली गैस से बचाव) और हेपा (हाई एफीशिएंसी पर्टिकुलेट एयर) फिल्टर होता है। बाजार में कमरों के साइज के अनुसार, एयर प्यूरीफायर की कीमत हैं। 270 स्क्वायर फीट के कमरे के लिए आठ हजार से रेंज शुरू है। इससे बड़े 450 स्क्वायर फीट के कमरे के लिए रेंज बीस हजार से शुरू होती है। इस एयर प्यूरीफायर में प्रदूषण का लेवल चेक करने के लिए मीटर भी लगा हुआ है।
कई कंपनियों के हैं प्यूरीफायर
शहर में करीब 300 के आसपास दुकानें विभिन्न कंपनियों के एयर प्यूरीफायर बेच रही हैं। आबूलेन स्थित एक शोरूम के ओनर सचिन ने बताया कि बीते तीन दिन से एयर प्यूरीफायर की बिक्री बढ़ी है। रविवार को करीब 500 एयर प्यूरीफायर बिके। पवन सोम के मुताबिक, सर्वाधिक डॉक्टर और उनके परिचित इसको खरीद रहे हैं। जिन्हें सांस संबंधी रोग हैं, वे भी इसकी खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
फाइटोरेमिडिएशन अपनाएं लोग
एयर प्यूरिफायर के अलावा लोगों को फाइटोरेमिडिएशन (ऐसे पौधे लगाएं जो प्रदूषण को सोख लें) को अपनाना चाहिए। एमआईईटी कॉलेज में बायोटेकभनोलॉजी एवं माइक्रोबायलॉजी विभाग की प्राचार्य शालिनी शर्मा ने बताया कि चीन ने फाइटोरेमिडिएशन अपना लिया है। वहां ऐसे पौधे लगाए जा रहे हैं, जो प्रदूषण को खत्म कर देते हैं।
ठंड की वजह बढ़ा प्रदूषण
मौसम में परिवर्तन के कारण प्रदूषण बढ़ा है। टॉक्सिक गैस, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक मैटर वातावरण में बहुत नीचे आ गया है। इस कारण धुंध दिखाई दे रही है। शालिनी शर्मा ने बताया कि इस समय मास्क लगाने की जरूरत है। साथ ही हमें आगे की तैयारी करनी होगी।