फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   50 thousand bat was made as soon as stickers were applied

स्टिकर लगाते ही बन जाता था 50 हजार का बल्ला

Fri, 31 Dec 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
50 thousand bat was made as soon as stickers were applied
स्टिकर लगाते ही बन जाता था 50 हजार का बल्ला
विज्ञापन

मेरठ। ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम) की खरखौदा के लोहियानगर बुद्धा एंक्लेव में कार्रवाई के दौरान कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट ब्रांड एसजी के नकली बैट बेचने वाली अवामी ग्लोबल लाइफ स्टाइल व एनएचडी स्पोर्ट्स कंपनी करीब चार साल से यह काम कर रही थी। वह माल तैयार कर उस पर एसजी का स्टीकर लगाकर ऑनलाइन सामान बेच रही थी। 500 रुपये के क्रिकेट बैट पर महज एक स्टीकर लगाकर वह 50 हजार रुपये का बनाते थे और फिर डिस्काउंट स्कीम के जरिए डीलरों को आधे दाम पर बेच देते थे।
ब्रांड प्रोटेक्टर्स के निदेशक धीरेंद्र सिंह के अनुसार, जून माह में एसजी कंपनी को किसी डीलर ने रेट लिस्ट भेजी है। रेट लिस्ट एनएचडी स्पोर्ट्स कंपनी के नाम से थी। लिस्ट में जो प्रोडक्ट दिखाए गए थे, वह एसजी कंपनी के थे। एसजी कंपनी का जो बैट 49,999 रुपये का दिखाया गया था, वह कंपनी द्वारा 27,500 रुपये का दिया जा रहा था। इसी तरह 16,999 वाला बल्ला 9350रुपये, 11,999 रुपये वाला बल्ला 7800 रुपये का दिया जा रहा था। यही नहीं लिस्ट में एसजी कंपनी का 3,999 रुपये कीमत का बैटिंग पैड 2600 रुपये, 1999 रुपये कीमत का कीपिंग पैड 1300 रुपये, 1899 रुपये कीमत वाला बैटिंग ग्लब्ज 975 रुपये में, 1299 रुपये वाला बैटिंग ग्लब्ज महज 450 रुपये में बेच रहे थे। लाखों रुपये का माल बाजार में उतारकर न केवल टेक्स की चोरी की जा रही थी बल्कि खिलाड़ियों की भावनाओं से भी खेला जा रहा था।
विज्ञापन

50 लाख का माल खपाने का अनुमान
ब्रांड प्रोटेक्टर्स ने 2018 में दिल्ली रोड स्थित एक ऑनलाइन कंपनी के दफ्तर में छापा मारकर बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया था। इसमें तीन कंपनियों के नाम सामने आए थे। उन्हीं कंपनियों में से एक अवामी ग्लोबल लाइफ स्टाइल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी थी जो अब हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टीकर बनाने का सेटअप मिला
बुद्धा एंक्लेव के जिस गोदाम में छापा मारा, वहां से एसजी कंपनी के 53 बल्ले मिले हैं। इन पर ग्रिप चढ़ाने का काम चल रहा था। गोदाम की तलाशी में सामने आया कि यहां केवल स्टीकर तैयार किये जाते थे। यह बल्ले पोपलर लकड़ी से बने हैं, जिन पर कश्मीरी व इंग्लिश विलो के स्टीकर लगाए गए थे।

मुकदमे में मारपीट की धारा भी शामिल
अवामी ग्लोबल लाइफ स्टाइल के संचालक मोहम्मद नाहिद जफर के खिलाफ ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने न केवल धोखाधड़ी व कॉपीराइट बल्कि हमला और तोड़फोड़ करने की भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार को खरखौदा पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed