फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   5.22 lacs exit in account of rtd. railway officer

रेलवे के रिटायर्ड सेक्शन ऑफिसर के अकॉउंट से उड़ाये 5.22 लाख

Sun, 18 Jul 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
5.22 lacs exit in account of rtd. railway officer
सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी के खाते से 5.22 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन

मेरठ। साइबर अपराधियों ने रेलवे के रिटायर्ड सेक्शन ऑफिसर के खाते से मनी ट्रांसफर की रेंज बढ़ाने के नाम पर 5.22 लाख उड़ा दिए। पीड़ित ने थाने में शिकायत की तो उन्हें साइबर सेल का पता बताकर पुलिस ने चलता कर दिया। उन्होंने साइबर सेल से संपर्क साधा तो वहां से भी जांच की बात कहकर लौटा दिया गया।
मूलरूप से अलीगढ़ निवासी कृष्ण गोपाल गुप्ता रेलवे से सेक्शन ऑफिसर से सेवानिवृत्त हैं और परतापुर थाने के शताब्दीनगर सेक्टर पांच स्थित रेलवे कॉलोनी रेल विहार में रहते हैं। उनका परिवार दिल्ली में रह रहा है। हर महीने वह अपने परिवार को पैसा ट्रांसफर करते हैं। कुछ दिन पूर्व उनके बेटे ने अधिक पैसा भेजने की बात कही। इसके लिए उसने सलाह भी दी कि वह पहले बैंक में संपर्क कर मनी ट्रांसफर की रेंज बढ़वा लें। उन्होंने फ़ोन पे का कस्टमर केअर नंबर ढूंढा और संपर्क किया।
विज्ञापन

कृष्ण गोपाल गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया तो पहले कॉल महिला ने रिसीव की। उसके बाद दो पुरुषों से बात कराई। फिर अफ़सर का बताकर एक और नंबर दिया। इसके बाद दो एप डाउनलोड कराने को कहा गया। इसके बाद तीन घंटे में आनलाइन पेमेंट एप से अलग-अलग रकम खाते से निकल गई। उनके खाते से कुल 5.22 लाख रुपये निकालकर ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed