फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   4300 arrested for lockdown violation

लॉक डाउन के 12 दिन...1799 मुकदमें और 4300 की गिरफ्तारी

Sun, 05 Apr 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
4300 arrested for lockdown violation
मेरठ। लॉकडाउन के उल्लंघन में बीते दस दिनों ने मेरठ जोन की पुलिस ने 4300 लोगों को गिरफ्तार किया है। जोन के आठ जिलों में 1799 मुकदमे दर्ज किए हैं और 4969 लोगों को मुल्जिम बनाया है। इसके बाद भी लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों, जिला और पुलिस प्रशासन की अपील के बाद भी लोगों को अपनी और अपने परिवार की चिंता नहीं है।
विज्ञापन

देशभर में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने हड़कंप मचा है। इससे बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन कर लोगों से घरों में रहने की अपील की थी। लॉकडाउन के 10 दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसके कारण लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं जमातियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। पुलिस मस्जिदों में जमातियों को तलाश रही है। लोगों से अपील कर रही है कि जमात में आए लोगों को छुपाएं नहीं। जांच कराने के लिए उन्हें अस्पताल भेजें। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार का कहना है कि पुलिस जनवरी, फरवरी और मार्च में आने वाले जमातियों की तलाश में जुटी है। जो लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हैं। वह भी अपना चेकअप करा लें। जिससे इस महामारी से बचा जा सके।
विज्ञापन

मेरठ जोन में जिलावार हुई कारवाई
जिला मुकदमे नामजद गिरफ्तारी
मेरठ 403 670 580
मुजफ्फरनगर 245 745 635
सहारनपुर 395 705 602
शामली 98 618 512
गाजियाबाद 230 1074 969
बुलन्दशहर 312 624 620
बागपत 29 226 78
हापुड़ 87 307 304
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed