{"_id":"5c90084bbdec22144d7e0b50","slug":"42-pamphlets-for-yakub-op-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"याकूब, ओपी शर्मा सहित 42 ने लिए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याकूब, ओपी शर्मा सहित 42 ने लिए पर्चे
Tue, 19 Mar 2019 03:37 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Tue, 19 Mar 2019 03:37 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन पत्र भरने का काम शुरू हो गया। पहले दिन दो प्रमुख दलों के प्रत्याशियों समेत कुल 42 लोगों ने नामांकन पत्र लिए। हालांकि एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ
पहले दिन गठबंधन से बसपा प्रत्याशी के रूप में याकूब कुरैशी और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. ओमप्रकाश शर्मा एडवोकेट ने पर्चा लिया। इनके साथ ही सबसे चौंकाने वाला नाम सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे भूषण त्यागी का रहा, जिन्होंने सपा के नाम पर पर्चा लिया। वहीं, समाजसेवी डॉ. संदीप पहल एडवोकेट, शोभित मिश्रा और चहन सिंह बालियान ने भी पर्चा लिया। इनके अलावा बड़ी संख्या में दिव्यांगों ने भी पर्चे लिए। निर्वाचन कार्यालय में पहले दिन निर्वाचन अधिकारी अनिल ढींगरा और सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय पांडे पूरे दिन मौजूद रहे।
नामांकन को मिलेंगे मात्र पांच दिन
नामांकन प्रक्रिया 18 मार्च से 25 मार्च तक होनी है। लेकिन 20 व 21 मार्च को जहां होली के कारण अवकाश रहेगा, तो 24 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा। ऐसे में नामांकन प्रक्रिया के लिए अब आवेदकों के पास 19, 22, 23 और 25 मार्च ही बचे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 22 व 25 मार्च को नामांकन पर सबसे ज्यादा जोर रहेगा।