{"_id":"6171d09b622e7042aa474495","slug":"42-history-sheet-350-goonda-act-and-124-district-badar-city-news-mrt5616942156","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 हिस्ट्रीशीट, 350 गुंडा एक्ट और 124 को जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 हिस्ट्रीशीट, 350 गुंडा एक्ट और 124 को जिला बदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
42 हिस्ट्रीशीट, 350 गुंडा एक्ट और 124 को जिला बदर
मेरठ। कुख्यात उधम सिंह और उसके साथी वाजिद, अश्वनी पर गैंगस्टर की कार्रवाई के साथ 350 पर गुंडा एक्ट, 124 को जिला बदर और 42 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली है। पुलिस ने 10 माह में अपराधियों पर की कार्रवाई का रिकॉर्ड लखनऊ भेज दिया है।
मुंडाली के जिसौरा गांव निवासी अजय कुुमार व टीपीनगर के चौहानपुरी नई बस्ती निवासी विवेक उर्फ टीटू की बृहस्पतिवार को हिस्ट्रीशीट खुल गई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि एक जनवरी से अक्टूबर तक अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाया था। थाना पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों की लिस्ट तैयार की गई और फिर उनके खिलाफ कार्रवाई भी हुई।
शातिर अपराधी उधम सिंह निवासी करनावल, सरूरपुर करीब दस साल जेल में रहने के बाद जमानत पर छुटा था। जेल से बाहर आते उधम ने बैंक कर्मचारियों से रंगदारी मांग ली। जिसमें पुलिस ने उसको फिर जेल भिजवाया। उधम पर रासुका और गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। एसएसपी का कहना है कि अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने का काम किया जा रहा है।