{"_id":"5cc76adfbdec2206fe05fbaa","slug":"41556572895-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले किया शादी से इनकार, फिर हुआ दोनों में प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले किया शादी से इनकार, फिर हुआ दोनों में प्यार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहले किया शादी से इनकार, फिर हुआ दोनों में प्यार
कंकरखेड़ा। निर्देशक करन कश्यप की फिल्म ‘बागपत का दूल्हा’ की शूटिंग में हीरो-हीरोइन के बीच मामूली बातों को लेकर रोजाना होने वाले झगड़ों से गांव के लोग तंग आ चुके हैं। जिसके चलते मंत्री रजा मुराद दोनों से तंग हैं। दोनों के बीच झगड़ा न हो इसलिए मंत्री अपने पीए को हीरो-हीरोइन के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेजते हैं। दोनों किसी तरह राजी भी होते हैं तो मंत्री का भतीजा कल्लन अपने दिल की बात मंत्री को बताता है कि वह हीरोइन से बहुत से प्यार करता है। इसलिए उसकी शादी करा दो। बाद में मंत्री अपने पीए को फिर उनके घर भेजता है और हीरो हीरोइन की शादी के लिए मना कराते हैं।
निर्देशक करन कश्यप की फिल्म ‘बागपत का दूल्हा’ की शूटिंग शोभापुर गांव में चल रही है। शूटिंग के सोमवार को छठे दिन हीरो जय सिंह के पिता का किरदार निभा रहे ललित पीरुमु व मां का किरदार निभा रही बॉलीवुड की पुरानी अभिनेत्री ललिता नागिया के कई सीन फिल्माए गए। गांव में हीरो हीरोइन के रोजाना के झगड़ों से लोग तंग आ चुके हैं। वहीं मंत्री विनोद चौधरी का किरदार अदा कर रहे बालीवुड अभिनेता रजा मुराद दोनों की शादी कराने के बारे में सोचते है। वह अपने पीए गिरीश थापर को दोनों की शादी का प्रस्ताव लेकर भेजते हैं। शुरू में तो दोनों आपस में झगड़ते हैं और एक दूसरे से शादी करने से मना कर देते हैं जबकि दोनों के परिजन सहमत हो जाते हैं। इस बीच झगड़ते हुए दोनों में प्यार हो जाता है और एक दूसरे से शादी के लिए हां कर देते हैं। वहीं पीए जैसे मंत्री को खुश खबरी देने उनके पास जाता है तो मंत्री के पास खड़ा उनका भतीजा कल्लन रो पड़ता है और कहता है कि वह हीरोइन रुचि सिंह से बहुत प्यार करता है। वह उसी से शादी करेगा। भतीजे के दिल के दर्द को देखकर मंत्री भी दुखी हो जाते हैं और पीए को वापस हीरो-हीरोइन के घर शादी के लिए मना करने को भेजते हैं।