फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बायोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी का विरोध, सड़क पर उतरने की चेतावनी

बायोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी का विरोध, सड़क पर उतरने की चेतावनी

Sun, 28 Apr 2019 03:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
बायोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी का विरोध, सड़क पर उतरने की चेतावनी
- सफाई कर्मचारी नेता बोले, मशीन पर हाजिरी से होती है लाइलाज बीमारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जहां देश भर में पारदर्शिता के लिए सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में बायोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी को प्राथमिकता पर लिया गया है। वहीं, नगर निगम में सफाई कर्मचारी बायोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी का विरोध कर रहे हैं। यही नहीं, सफाई कर्मचारी नेताओं ने तो बायोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाने वालों को लाइलाज बीमारी होने का खतरा भी बता दिया है। साथ ही बायोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी न देने की चेतावनी दी है।
शनिवार को सफाई कर्मचारी नेता विनेश विद्यार्थी, दीपक मनोठिया, कैलाश चंदोला, विनेश मनोठिया, राजू धवन, सुंदर लाल, राजकुमार तन्हा, शिवा भारती, अर्जुन, कुलदीप आदि कैंप कार्यालय पर नगरायुक्त मनोज कुमार का घेराव करने पहुंचे। सफाई कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने पर लाइलाज बीमारी हो सकती हैं इसलिए यह व्यवस्था उन्हें स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बगैर बायोमेट्रिक हाजिरी के रोका गया वेतन दिया जाए। अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद उत्तर प्रदेश इसका समर्थन करती है। सफाई कर्मचारी नेताओं ने बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी बंद न किए जाने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान का कहना है कि सभी अधिकारी व कर्मचारियों की बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी सरकार की प्राथमिकता में है। इसलिए सभी को बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी देनी ही होगी। जो लोग काम नहीं करते हैं वह बायोमेट्रिक मशीन का विरोध कर रहे हैं। अधिकतर सफाई कर्मचारी बायोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी दे रहे हैं, जिनको कोई विरोध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed