{"_id":"5ca51d2dbdec2213e272fda2","slug":"41554324781-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी की दुकान में घुसी कार, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी की दुकान में घुसी कार, महिला गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी की दुकान में घुसी कार, महिला गंभीर
- दोनों पैरों में हुआ फ्रैक्चर, लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती
- भीड़ ने आरोपी युवक को पीटने के बाद पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नंगलाबट्टू में बुधवार को नशे में धुत कार सवार युवक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सब्जी की दुकान में टक्कर मार दी। घटना में सब्जी विक्रेता महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। भीड़ ने कार चालक को पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने महिला के दोनों पैरों में फ्रैक्चर की पुष्टि की है।
प्रगति नगर निवासी गुड्डी पत्नी स्व. राजेंद्र की नंगलाबट्टू में सब्जी की दुकान है। बुधवार को वह दुकान पर बैठी थी। तभी एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार दुकान में आकर घुस गई। कार की चपेट में आकर गुड्डी घायल हो गई। आसपास के लोगों ने कार हटाकर उसे निकाला। आक्रोशित भीड़ ने कार में तोड़फोड़ की। उन्होंने भागने का प्रयास कर रहे आरोपी चालक को दबोचकर पीट दिया। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
क्षेत्रीय पार्षद संजय सिंह ने पुलिस की मदद से घायल महिला को सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम निशांत पुत्र सुनील निवासी बसंत विहार बताया। लाइसेंस मांगने पर वह बगले झांकने लगा। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि युवक को कार सहित हिरासत में लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।