{"_id":"5ca51a54bdec2213ea5396ac","slug":"41554324052-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानी गर्म हवाओं से बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानी गर्म हवाओं से बढ़ेगी गर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार और पांच अप्रैल को धूल भरी आंधी चलने के आसार
मोदीपुरम (मेरठ)। आने वाले दो दिनों में राजस्थान और मध्यप्रदेश में हीटवेव चलने से वेस्ट यूपी और एनसीआर में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज गर्म रहा।
वेस्ट यूपी में दिन का पारा चढ़ने लगा है। गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। अप्रैल की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। बुधवार को सुबह से ही मौसम गर्म रहा। दिन में गर्म हवाएं भी चलीं। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 51 व न्यूनतम 33 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में हीटवेव शुरू हो जाएगी। इसका असर वेस्ट यूपी, दिल्ली एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी के रूप में सामने आ सकता है। आंधी चार और पांच अप्रैल की शाम को आने की संभावना है। इसके बाद फिर से मौसम साफ हो जाएगा। दिन का तापमान बढे़गा।
तीन दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 32.2 18.2
2 33.7 14.5
3 34.8 17.0