फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेगमपुल से तेजगढ़ी तक 48 ऑटो सीज

बेगमपुल से तेजगढ़ी तक 48 ऑटो सीज

Mon, 25 Feb 2019 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
बेगमपुल से तेजगढ़ी तक 48 ऑटो सीज
नो टेंपो जोन में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर बेगमपुल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक है नो टेंपो जोन


मेरठ। नो टेंपो जोन में ऑटो पर कार्रवाई करने के लिए रविवार को ट्रैफिक पुलिस का अमला सड़क पर उतर गया। इस दौरान बेगमपुल चौराहे से लेकर तेजगढ़ी तक ट्रैफिक पुलिस ने नो टेंपो जोन में अभियान चलाया। जो भी यात्री ऑटो सड़क पर मिला उसी को सीज कर पुलिस लाइन भेज दिया। नो टेंपो जोन में 48 ऑटो सीज किए गए हैं।
कोर्ट के आदेश पर बेगमपुल मेडिकल कॉलेज रूट पर बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम, तेजगढी और मेडिकल कॉलेज तक ऑटो/टेंपो प्रतिबंधित हैं। लेकिन ऑटो और ई रिक्शा के कारण यहां लगातार जाम की समस्या बन रही है। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी के निर्देश पर रविवार को टीआई सुनील कुमार और टीएसआई डीडी दीक्षित ने नो टेंपो जोन में अभियान चलाया। छह किमी लंबे मार्ग पर एसपी ट्रैफिक ने 30 ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगाए थे। क्योंकि एक साथ अवैध ऑटो पर कार्रवाई हो सके। अभियान का पता चलते ही अधिकांश चालक ऑटो लेकर फरार हो जाते हैं। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि नो टेंपो जोन में 48 ऑटो सीज कर पुलिस लाइन भेजे गये हैँ। वहीं विवि रोड, जेल चुंगी, कमिश्नरी आवास चौराहा और डेयरी फार्म पर 35 ऑटो के चालान किए गये हैं, इन ऑटो में निर्धारित संख्या से अधिक यात्री बैठे मिले।
विज्ञापन



चौराहों से भी हटवाए अवैध वाहन
ट्रैफिक पुलिस ने बेगमपुल, बच्चा पार्क, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा और तेजगढ़ी चौराहे पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया। चौराहे पर 50 मीटर दायरे में अवैध तरीके से वाहन मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed