फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहादत पर राजनीति शर्मनाक बात: जितेन्द्र सतवाई

शहादत पर राजनीति शर्मनाक बात: जितेन्द्र सतवाई

Thu, 21 Feb 2019 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
शहादत पर राजनीति शर्मनाक बात: जितेन्द्र सतवाई
सभी केंद्र====
विज्ञापन


शहादत पर राजनीति करना शर्मनाक : सतवाई
- शहीद अजय की अंत्येष्टि के दौरान हुए विरोध का मामला
- विधायक बोले, जयंत चौधरी के इशारे पर रालोद कार्यकर्ताओं ने की अभद्रता
- कहा- मेरा बेटा है फौज में मेजर, मैं जानता हूं सैनिकों का दर्द
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
गांव बसा टीकरी में शहीद अजय की अंत्येष्टि के दौरान हुए विरोध पर सिवालखास से भाजपा विधायक जितेन्द्र सतवाई ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सारे बड़े नेता इस यात्रा में मौजूद थे, लेकिन रालोद के कार्यकर्ताओं ने राजनीति की, जो शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि रालोद नेता जयंत चौधरी के इशारे पर कुछ रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के साथ अभद्रता की।
जितेन्द्र सतवाई ने कहा कि शहीद अजय के अंतिम संस्कार में केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह व कई बड़े नेता मौजूद रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि अंत्येष्टि स्थल पर रालोद के लोगों ने भाजपा नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। शहादतों पर राजनीति करना सही नहीं है। शर्मनाक है। सतवाई के मुताबिक उनका बेटा नवनीत गिल सेना में मेजर है। वह सारी स्थिति समझते हैं। सभी को अजय की शहादत पर गर्व है।
विज्ञापन

सत्यपाल सिंह ने ट्वीट किया
मेरठ। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने भी इस प्रकरण पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि शहीद अजय को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके साथ भाजपा पश्चिमी उप्र का लगभग पूरा शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहा, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि कुछ तत्व भाजपा नेतृत्व पर बेबुनियाद आरोप लगाकर अपनी छोटी मानसिकता को उजागर कर रहे हैं। ऐसे कठिन समय में शहीदों के परिवार के साथ खड़े होने की जरूरत है, न कि राजनीति करने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed