फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भीषण जाम से हांफा शहर, जनता परेशान

भीषण जाम से हांफा शहर, जनता परेशान

Tue, 12 Feb 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
भीषण जाम से हांफा शहर, जनता परेशान
भीषण जाम से हांफा शहर, जनता परेशान
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर दिनभर रही जाम की स्थिति, एनएच- 58 पर भी लगा जाम
बिजली बंबा बाईपास पर एक्सीडेंट के बाद जाम से परेशान रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
शहर में लग रहा भीषण जाम लोगों के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस के लिए भी मुसीबत बना है। सोमवार को भी शहर और हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से लगना शुरू हुआ जाम देर शाम तक लगा रहा। रात में फिर से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
दिल्ली रोड पर जीरो माइल, बेगमपुल चौराहा, भैसाली बस अड्डा, जली कोठी चौराहा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा और ट्रांसपोर्ट नगर के सामने जाम लगा रहा। दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। दोपहर में हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक जाम लगा रहा। हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक तिराहे पर भी आधा किमी लंबा जाम लगा रहा। शाम को फिर से दिल्ली रोड पर, भैसाली बस अड्डा, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, ट्रांसपोर्ट नगर गेट, रिठानी और परतापुर तिराहे पर जाम की स्थिति रही। परतापुर तिराहे पर इंटरचेंज निर्माण को लेकर लगातार यहां जाम की समस्या बनी रही। एनएच- 58 पर बीआईटी कट से लेकर परतापुर तिराहे तक जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस एक स्थान पर जाम खुलवाती तो दूसरे स्थान पर जाम लग जाता।
विज्ञापन

रात में हाईवे पर भी जाम
शहर और हाईवे पर लगातार जाम की समस्या बनी रही। दिन में जहां दिल्ली रोड पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। वहीं रात में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर में जाम की स्थिति बनी रही। कंकरखेड़ा बाईपास और मोदीपुरम में भी जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बंबा बाईपास पर पांच किमी लंबा जाम
बिजली बंबा बाईपास पर दोपहर में जुर्रानपुर फाटक पर वाहनों की अधिकता के कारण जाम लगा रहा। वहीं शाम को ट्रक खराब होने के कारण जाम लगा रहा। दिन में बस और कार की भिडंत के कारण पांच किमी लंबा जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed