फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना के दुर्वेशपुर में खूनी संघर्ष, फायरिंग, सांप्रदायिक तनाव

सरधना के दुर्वेशपुर में खूनी संघर्ष, फायरिंग, सांप्रदायिक तनाव

Mon, 11 Feb 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
सरधना के दुर्वेशपुर में खूनी संघर्ष, फायरिंग, सांप्रदायिक तनाव
सरधना के दुर्वेशपुर में खूनी संघर्ष, फायरिंग, सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन


सरधना/मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के दुर्वेशपुर गांव में रविवार को मामूली कहासुनी को लेकर अनुसूचित जाति और दूसरे समुदाय के युवक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों में संघर्ष के साथ पथराव और गोलीबारी हो गई, जिसमें एक पक्ष से पांच तथा दूसरे से तीन लोग घायल हो गए। एक ग्रामीण को गोली लगी। पुलिस फोर्स के सामने ही कुछ युवकों ने हथियार लहराए। इसके बाद पुलिस फोर्स बढ़ता देख भीड़ तितर-बितर हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार सरधना क्षेत्र के दुर्वेशपुर निवासी अनुसूचित जाति के अंकुर पुत्र सुरेश तथा समीर पुत्र रमजान के बीच चार दिन पूर्व बाइक की साइड लगने को लेकर विवाद हुआ था। दो दिन पूर्व ग्राम प्रधान एवं गण्यमान्य लोगों ने समझौता करा दिया था। अंकुर की चचेरी बहन की शनिवार को शादी थी। शादी के बाद रविवार को अंकुर अपने रिश्तेदार को खिर्वा छोड़कर लौट रहा था। आरोप है कि इसी बीच रास्ते में समीर के पिता रमजान से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। यहां जमकर पथराव और कई राउंड फायरिंग हुई।
विज्ञापन

संघर्ष के दौरान अनुसूचित जाति से गंगाशरण को गोली लग गई। उधर, ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम पर दो समुदायों के बीच संघर्ष की जानकारी दी। इस पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। उसके सामने भी दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पथराव करते रहे। बाद में एसओ सरधना धर्मेंद्र राठौर और एसपी देहात राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। संघर्ष में गंगाशरण पुत्र रिशाल, अंकुर पुत्र सुरेश समेत तीन लोगों के अलावा समीर पुत्र रमजान, रमजान पुत्र फकीर, शौकत पुत्र अब्दुल हकीम, बंटी पुत्र माजिद तथा कमरजहां पुत्री निजामुद्दीन घायल हुए। शौकत, हकीम तथा गंगाशरण को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले में एक पक्ष से अंकुर पुत्र सुरेश व दूसरे पक्ष से रमजान पुत्र फकीर ने थाने में तहरीर दी है। उधर, अलीजान पुत्र सगीर ने भी संघर्ष के दौरान घर में घुसकर 80 हजार रुपये व अन्य सामान लूटकर ले जाने की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपस में निपटा लेंगे मामला
गांव दुर्वेशपुर में रविवार को हुआ संघर्ष पहला नहीं है। पूर्व में भी अनुसूचित जाति और दूसरे समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो चुका है। ग्राम प्रधान नसीम खां का कहना है कि कुछ शरारती तत्व सांप्रदायिक संघर्ष की सूचना फैला देते हैं। जिस कारण घटना बड़ा रूप ले लेती है। पूर्व में भी हुए विवाद मिल बैठकर निबटा लिए थे। यह महज दो पक्षों का विवाद है। गांव में शांति बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
सीएचसी पर मची अफरातफरी
दुर्वेशपुर में हुए संघर्ष के घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग सीएचसी जा पहुंचे। अनुसूचित जाति के लोगों ने संघर्ष के दौरान कुछ युवकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने के लिए दौड पडे़। इससे अफरातफरी मच गई। करीब चार-पांच लोगों को पुलिस एवं अनुसूचित जाति के लोगों ने पकड़ लिया।
खुफिया विभाग अलर्ट, दोनों पक्षों पर मुकदमा
मामला सरधना क्षेत्र का है। सांप्रदायिक तनाव के मामले में खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया। अंकुर की तहरीर पर पुलिस ने रमजान पुत्र सगीर, साजिद पुत्र लतीफ, रासिद पुत्र ननवा, नफीस पुत्र सफीक, शाहनवाज पुत्र दिलशाद, नवीजान उर्फ कालू पुत्र अलीजान, तनवीर पुत्र शफीक, सावेज पुत्र लतीफ, इस्तेकार पुत्र सीटू, शाकिब पुत्र आबिद, शाहजान पुत्र अलीजान, तब्बू पुत्र हारूण, सारिक पुत्र आबिद, इरसाद पुत्र सगीर व एक अज्ञात समेत 15 लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व जानलेवा हमले समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, रमजान पुत्र सगीर की तहरीर पर अंकुर पुत्र सुरेशचंद, आनंद पुत्र तोताराम, अजय पुत्र सूरजमल, संजिद पुत्र राजपाल, अरविंद व संजीव पुत्र फूलसिंह, अंकित पुत्र सुरेशचंद, अरुण पुत्र नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सख्त कार्रवाई होगी
दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया गया है। मामला मारपीट का था। सांप्रदायिक तनाव जैसी कोई बात नहीं है। पहले भी दोनों पक्ष आपस में मामला निपटा चुके हैं। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात की गई है। लूटपाट का आरोप गलत है। माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। - राजेश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed