फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ॉलेज में बीपीटी कोर्स की मान्यता को लेकर हंगामा

ॉलेज में बीपीटी कोर्स की मान्यता को लेकर हंगामा

Tue, 25 Dec 2018 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
ॉलेज में बीपीटी कोर्स की मान्यता को लेकर हंगामा
जानीखुर्द। गांव पांचली खुर्द स्थित एक कॉलेज मेें सोमवार को छात्रों ने एक कोर्स की मान्यता को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज ने बगैर मान्यता के कोर्स में छात्रों का एडमिशन ले लिया। बाद में कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों को मान्यता की कागज दिखाने पर छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

मेरठ बागपत मार्ग पर गांव पांचली खुर्द स्थित एक कॉलेज में बीपीटी कोर्स के छात्रों ने कॉलेज खुलते ही हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप था कि कॉलेज को इस कोर्स के लिए मान्यता नहीं है। इसके बाद भी छात्रों को धोखे में रखकर एडमिशन ले लिया गया। इससे छात्रों को भविष्य खराब हो रहा है। छात्रों ने कॉलेज गेट पर जमकर काफी देर तक हंगामा किया। छात्रों का कहना था कि कॉलेज प्रशासन इस संबंध मेें पूछताछ करने पर कोई जवाब नहीं दे रहा है। कॉलेज में इस वर्ष ही बीपीटी का कोर्स शुरू किया गया है। उन्हें मालूम पड़ा है कि कॉलेज को कोर्स शुरू करने के लिए मान्यता नहीं मिली है। इस दौरान छात्रों की सपोर्ट में कॉलेज के अन्य ब्रांच के छात्र भी आकर हंगामा करने लगे। इस दौरान छात्रों को शांत करने को आए अध्यापकों से भी जमकर नोकझोंक हुई। बाद में कॉलेज प्रशासन से जुड़े कर्मचारियों ने छात्रों बीच आकर बातचीत की। उन्होंने छात्रों को बताया कि कोर्स की मान्यता के लिए तमाम कार्रवाई की गई है। इसके चलते उन्हें मान्यता मिली है। मान्यता संबंधी कुछ कागज कर्मचारियों ने छात्रों को दिखाए। इसके बाद छात्राओं का गुस्सा शांत हुआ। वहीं, कॉलेज के मिडिया प्रभारी पारस खंडुजा के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों नें छात्रों को भड़काया है। कॉलेज को बीपीटी की मान्यता मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed