{"_id":"5b8c51ba42c792465b68a746","slug":"41535922618-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 अक्तूबर तक आवंटियों को सौंपी जाए आवास की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 अक्तूबर तक आवंटियों को सौंपी जाए आवास की चाबी
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अक्टूबर को आवंटियों को सौंपी जाए आवासों की चाबी
मेरठ। प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. महेंद्र सिंह ने रविवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों के पेंच कसते हुए शासन की योजना हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों की चाबी हर हाल में लाभार्थियों को दो अक्तूबर तक सौंपने का निर्देश दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2016-17 व 2017-18 में निर्मित आवासों के लाभार्थियों को मनरेगा के अंतर्गत 90 मानव दिवस दिए जाने की समीक्षा की गई। जिसमें 358 आवासों के लाभार्थियों को 90 दिवस का लाभ दिया जा चुका है। शेष लाभार्थियों को भी 90 दिन में लाभ दिलाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की नाम पट्टी का पत्थर लगाने का निर्देश भी दिया। वर्ष 2018-19 में आवासों को 2 अक्टूबर तक पूर्ण कर उनको आवासों की चाबी सौंपे जाने के निर्देश दिया। इन आवासों को पूर्ण कराने का लक्ष्य 25 सितंबर तक का दिया गया है।
एनआरएलएम योजना की समीक्षा करते हुए राज्यमंत्री ने गठित समूह की महिला सदस्यों की मासिक आये बढ़ाने पर जोर दिया गया। परियोजना निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में महिलाओं की आय 2 से 3 हजार रुपये प्रति माह है। जिसे राज्य मंत्री ने 10 हजार करने निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की समीक्षा में नई योजना में निर्मित सड़क का पांच वर्ष के रखरखाव का अनुबंध कर समय से पीडब्लूडी को हस्तांतरण करने एवं बारिश के बाद सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिये। सांसद आदर्श ग्राम विकास योजना में चयनित 5 ग्रामों पर अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में एक आदर्श गांव में टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। जिसको मंत्री द्वारा दिसंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
राज्य मंत्री द्वारा जिला अस्पताल एवं महिला चिकित्सालय तथा सीएचसी पर दवाई उपलब्धता एवं चिकित्सकों की उपस्थिति की समीक्षा की गई। मिशन अंत्योदय योजना में चयनित 87 गांवों की समीक्षा में सभी योजनाओं में उक्त गांवों को लक्ष्य के अनुसार समय से लाभान्वित कराने की बात कही। मुख्य मंत्री समग्र ग्राम योजना में सीडीओ द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में तीन गांव चयनित है तथा वर्तमान में शासन द्वारा 12 गांवों को और चयनित किया गया है। चयनित गांवों की कार्य योजना तैयार करा ली गई है। बैठक कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।