{"_id":"5b636f034f1c1bb24b8b6862","slug":"41533243139-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसपा ने की मायावती के बयान की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसपा ने की मायावती के बयान की निंदा
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायावती के बयान की निंदा की
मेरठ। ऑल इंडिया रविदास समता पार्टी व अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन की संयुक्त बैठक रविदास भवन नेताजी नगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष भगवत सिंह रविदासी ने बसपा सुप्रीमो मायावती के उस बयान की निंदा की है कि जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस ने योगेश वर्मा को झूठा फंसाकर जेल भेजा है। भगवत सिंह ने कहा कि तीन महीने बाद मायावती द्वारा दिए गए बयान का कोई औचित्य नहीं है। बैठक का संचालन करते हुए सुभाष जयजान ने कहा कि सहारनपुर जेल में बंद चंद्रशेखर उर्फ रावण को मायावती ने आरएसएस का एजेंट बताकर पूरे रविदासी समाज का अपमान किया है। बैठक में बाबू अतर सिंह, रविकांत जोशिया, जगरोशन, राकेश, रविप्रकाश, ओमदत्त, अमित मौजूद रहे।