{"_id":"5b6358fb4f1c1b096a8b4e39","slug":"41533237499-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिथीन पर प्रतिबंध के लिए परशुराम संघ चलाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिथीन पर प्रतिबंध के लिए परशुराम संघ चलाएगा अभियान
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बागपत। भगवान परशुराम संघ की बैठक पॉलिथीन प्रतिबंध पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बंद के बाद भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है जो जनमानस और पशुओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके लिए परशुराम संघ जन जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके दुष्प्रभावों को बताकर लोगों को जागरूक करेंगे। शुक्रवार से अभियान की शुरूआत होगी। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अजय शंकर शर्मा एडवोकेट ने की। संचालन राकेश मोहन शर्मा ने किया। इसमें प्रदीप शर्मा, संजय कौशिक, विजय कौशिक, कपिल आलम बयान, पुनीत शर्मा, हिमांशु कौशिक, गगन गौड़, कमलकांत वशिष्ठ, संदीप वशिष्ठ, संजय शर्मा, अंकुर स्वामी, सनी शर्मा, संदीप कौशिक, पंकज भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन