फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नहीं छोड़ने देंगे छोटे चौधरी को सियासी मैदान

नहीं छोड़ने देंगे छोटे चौधरी को सियासी मैदान

Wed, 25 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
नहीं छोड़ने देंगे छोटे चौधरी को सियासी मैदान
मेरठ। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह के राजनीतिक सन्यास के बयान ने किसान राजनीति में भूचाल ला दिया है। बयान से मायूस किसानों ने कहा कि वे छोटे चौधरी को इतनी आसानी से सियासी मैदान नहीं छोड़ने देंगे। देश के वर्तमान हालात में किसानों को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है। किसान बुधवार से ही दिल्ली कूच करेंगे और उन्हें मनाकर लोकसभा चुनाव 2019 लड़ाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को अपनी राजनीतिक कर्मभूमि एवं लोकसभा सीट बागपत पहुंचे चौ. अजित सिंह ने जन संवाद सम्मेलन के बाद पत्रकार वार्ता में लोकसभा चुनाव 2019 नहीं लड़ने का एलान किया। टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैली तो किसानों में मायूसी छाती चली गई। लोग एक-दूसरे को फोन कर खबर की सत्यता का पता लगाते रहे। ‘अमर उजाला’ ने इस संबंध में उनकी लोकसभा क्षेत्र के किसानों से बात की तो मायूसी के साथ उनमें आक्रोश भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

गांव पांचली बुजर्ग निवासी किसान मौजूद्दीन ने कहा कि सन्यास की खबर सुनते ही उन्हें गहरा आघात लगा है। चौधरी साहब ने पूरा जीवन किसानों की आवाज बुलंद करने में लगा दिया। इस समय देश का किसान बदहाल है। किसानों को उनकी जरूरत है। किसान उन्हें जाकर मनाएंगे। लोहरगढ़ निवासी केशोराम त्यागी ने कहा कि वे चौधरी चरण सिंह के समय से ही रालोद से जुड़े हैं। चौधरी अजित सिंह के सन्यास की घोषणा के बाद उन्होंने कुछ नहीं खाया है। उनके राजनीति से हटने के बाद किसानों की बात करने वाला कोई नहीं रहेगा। उन्हें चुनाव के लिए मनाया जाएगा। गांव ढढरा निवासी इंदर सिंह ने कहा कि सन्यास की खबर सुनते ही बड़ा धक्का लगा है। तब से कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। देश के किसानों को उनकी जरूरत है। उन्हें उम्मीद है कि किसानों के मनाने से वे मान जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, करनावल निवासी रामपाल सिंह ने कहा कि चौधरी साहब ने ताउम्र किसानों की लड़ाई लड़ी है। इस तरह से वे किसानों को बीच मझदार में नहीं छोड़ सकते। केंद्र सरकार की नीतियों से देश का किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। किसान दिल्ली कूच करेंगे और चौधरी साहब को मनाएंगे। गांव डुंगर निवासी सुरेश सिंह ने कहा कि सन्यास की खबर ने किसानों को मायूस कर दिया है। किसान ऐसा नहीं होने देंगे। किसान कल से ही दिल्ली कूच करना शुरू कर देंगे। उन्हें हर हाल में मनाया जाएगा।


खास बातें:
- रालोद सुप्रीमो चौ. अजीत सिंह के राजनीतिक सन्यास के बयान पर बोले किसान
- कहा, वर्तमान परिस्थिति में अजित सिंह की किसानों को जरूरत, दिल्ली पहुंचकर मनाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed