{"_id":"5b5644414f1c1b43748b69c2","slug":"41532380225-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर की घटना का मुस्लिमों ने विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर की घटना का मुस्लिमों ने विरोध जताया
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर की घटना पर मुस्लिमों ने जताया विरोध
मेरठ। राजस्थान के अलवर में हुई घटना का विरोध व्यक्त करने के लिए सोमवार को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की मेरठ यूनिट के कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए बताया कि देश के कानून की परवाह किए बगैर असामाजिक तत्व एवं कट्टरपंथी लोग कभी गाय के नाम पर तो कभी बच्चा चोरी का आरोप लगाकर मुस्लिमों व दलितों को निशाना बना रहे हैं। भीड़ के रूप में इकट्ठा होकर निर्दोष लोगों की हत्या कर रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण राजस्थान के अलवर में गाय की तस्करी का बहाना बनाकर युवक अकबर की हत्या करना है। उन्होंने मांग की है कि इस घटना के दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को दिया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता मौ. इदरीस, मौ. उवेस, यूसुफ अंसारी, रिजवान, कादिर कुरैशी, जकी अनवर, हैदर अली, मोहम्मद साबिर, निजाम मलिक आदि रहे।