फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उद्यमी महासम्मेलन के लिए उद्यमी लखनऊ रवाना

उद्यमी महासम्मेलन के लिए उद्यमी लखनऊ रवाना

Tue, 10 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
उद्यमी महासम्मेलन के लिए उद्यमी लखनऊ रवाना
उद्यमी महासम्मेलन के लिए लखनऊ रवाना हुए उद्यमी
विज्ञापन

मेरठ। औद्योगिक नगरी कानपुर की तरह खेल मंडी मेरठ में भी हवाई अड्डा बनाया जाए। मेरठ के खेल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यहां से भी हवाई सेवाएं शुरू की जाएं इस मांग के साथ मेरठ के उद्यमी लखनऊ रवाना हुए। लखनऊ इंदिरा भवन में आज यूपी उद्यमी महासम्मेलन का आयोजन होगा। आईआईए के वार्षिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्री सतीश महाना उद्यमियों को संबोधित करेंगे। मेरठ के उद्यमियों की प्रमुख मांग जिले में हवाई सेवाएं शुरू करने की है। जिससे मेरठ की खेल मंडी को बूम मिले। तमाम विदेशी खिलाड़ी मेरठ के बल्ले और गेंदों से खेलते हैं। टेबिल टेनिस, एथलेटिक्स उपकरणों के निर्माण का बड़ा कारोबार मेरठ में होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरठ खेल उद्योग में अलग पहचान रखते हैं। लेकिन अच्छी कनेक्टिविटी और एयर कनेक्टिविटी नहीं होने से खिलाड़ी व विदेशी कंपनियां मेरठ आने से बचती हैं। कंपनियों के काराबोर पर इसका विपरीत असर पड़ता है। इसलिए मेरठ के उद्यमी भी चाहते हैं कि यहां जल्द हवाई सेवाएं शुरू हाें, इससे व्यापार बढ़ेगा। इसके अलावा उद्यमी फायर एनओसी, प्रदूषण की एनओसी, यूपी वेयर हाउसिंग कॉर्प के दोबारा संचालन सहित भूमि उपलब्ध कराने की मांग करेंगे। मेरठ से आईआईए के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रदेश आईआईए के पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता व संजीव गुप्ता, मेरठ आईआईए के अध्यक्ष अतुल भूषण गुप्ता सहित अशोक गोयल, राजेंद्र सिंघल, संजीव मित्तल, ए.एन. मल्होत्रा, आवेग गर्ग, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, ईशु बंसल, संजीव गुप्ता आयोजन में शामिल होंगे।

खास बातें:
- इंदिरा भवन में आज सीएम सुनेंगे उद्यमियों की समस्या
- हवाई अड्डा और जमीन उपलब्ध कराने की बड़ी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed