{"_id":"5b427ada4f1c1bfb7e8b5069","slug":"41531083482-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत की दावत में नहीं पहुंचे मेरठ के सांसद विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत की दावत में नहीं पहुंचे मेरठ के सांसद विधायक
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दावत में नहीं पहुंचे मेरठ के सांसद-विधायक
सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, सत्यप्रकाश अग्रवाल ने बनायी दूरी
जिलाध्यक्ष सहित कई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी आयोजन में नहीं पहुंचे
मेरठ।
सरधना विधायक संगीत सोम की मैंगो पार्टी ने एक बार फिर मेरठ में भाजपाइयों की आपसी गुटबाजी सामने आई। संगीत सोम ने दावत में जिला व महानगर संगठन के साथ सांसदों और विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया था। पार्टी में चल रही गुटबाजी को लेकर सबकी नजर इस बात पर थी कि मेरठ के कितने नेता इस दावत में शामिल होते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव के दौरान संगीत सोम का सांसद राजेंद्र अग्रवाल से छत्तीस का आंकड़ा बन गया था। तभी से दोनों के बीच खींचतान चल रही है। इसका परिणाम निकला कि सांसद मैंगो पार्टी में नहीं पहुंचे। दक्षिण विधायक डा. सोमेंद्र तोमर और हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक का भी विधायक संगीत सोम से काफी दिनों से मनमुटाव है। लेकिन कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के साथ विवाद अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन तीनों विधायकों में से कोई भी इस पार्टी में शामिल नहीं हुआ। सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई शाम को पार्टी में पहुंचे तो किठौर विधायक सतवीर त्यागी ने फोन पर पार्टी में न पहुंच पाने का खेद जताया। इन सबके बीच जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और उनके सहयोगी पदाधिकारी भी पार्टी में नदारद रहे। क्याेंकि जिलाध्यक्ष और संगीत सोम के बीच भी इन दिनों खींचतान बताई जा रही है।