{"_id":"5b32a52e4f1c1b315d8b766f","slug":"41530045742-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई संगठन का चुनाव कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई संगठन का चुनाव कराने की मांग
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई संगठन का चुनाव कराने की मांग
मेरठ। नगर निगम मेरठ के सफाई कर्मचारियों की यूनियन उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की मेरठ शाखा का चुनाव कराने की मांग को लेकर दलित पिछड़ा वर्ग महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला। जिलाध्यक्ष विपिन बैनीवाल ने बताया कि नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का पिछले आठ वर्षों से चुनाव नहीं हुआ। आठ वर्ष पहले हुए चुनाव में विजयी प्रत्याशियों ने अपना दो वर्षीय कार्यकाल पूरा होने के बाद भी यूनियन का चुनाव नहीं होने दिया। जिलाध्यक्ष ने डीएम के नाम ज्ञापन में मांग की है कि बाल्मीकि समाज हित में नगर निगम सफाई कर्मचारियों की यूनियन का चुनाव कराया जाए। उनके साथ संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।