{"_id":"5b15a17e4f1c1bb26e8b64f5","slug":"41528144254-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले से निकाली सिल्ट पर ही बैठ गए पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले से निकाली सिल्ट पर ही बैठ गए पार्षद
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले से निकाली गई सिल्ट पर बैठे पार्षद
मेरठ। नाले से निकाली गई सिल्ट को न उठाए जाने से नाराज पार्षद अपने समर्थकों के साथ सिल्ट पर ही बैठ गए। नगर निगम के वार्ड 60 की फूलबाग कॉलोनी और नेहरू नगर नालों की सफाई की गई थी। एक सप्ताह से नाले की सिल्ट सड़क पर पड़ी हुई है। दो दिन पहले आंधी के साथ आई बारिश के कारण काफी सिल्ट नाले में वापस चली गई। पार्षद नीरज सिंह सोमवार को सुबह 11 बजे अपने समर्थकों के साथ नाले की सिल्ट पर ही धरने पर बैठ गए। पार्षद ने कहा कि नालों से सिल्ट निकाली जा रही है, लेकिन उठाने की व्यवस्था नहीं की जा रही है। कई बार नगर स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हैं। इस दौरान कपिल अग्रवाल, अनुज सिंहल, लाकेश, आशीष सैनी, सोनू, अजय शर्मा, कपिल, प्रशांत चौहान, विकास, नितिन, वरुण आदि मौजूद रहे।