{"_id":"5ab95a354f1c1b2d3e8b499a","slug":"41522096693-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत आवास विकास में पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत आवास विकास में पंजीकरण शुरू
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लाख रुपये में घर देगा आवास विकास
मेरठ। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास एवं विकास परिषद में पंजीकरण शुरू हो गये हैं। पहले चरण में आवास विकास परिषद द्वारा 144 फ्लैट देने की तैयारी है। इसमें 12 अप्रैल तक तीन लाख वार्षिक आय वाले ग्राहक ही पंजीकरण करा सकेंगे। भारत सरकार साढ़े चार लाख रुपये कीमत वाले फ्लैट पर ग्राहक को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी देगी। हालांकि ये आवास सीएससी, सूडा, डूडा, नगर निगम, नगर पालिका से चयनित ग्राहकों को ही मिलेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2022 तक सभी को आवास देने के ड्रीम प्रोजक्ट पर काम शुरू हो गया है। इसके तहत कम आय वाले लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस योजना के तहत आवास-विकास परिषद पहले चरण में 144 फ्लैट देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए लिए परिषद ने 12 अप्रैल तक पंजीकरण मांगे हैं। पंजीकरण कराने के लिए ग्राहकों को बैंकों से फार्म लेना होगा। इस योजना में आवास लेने के लिए आवेदनकर्ता की आय तीन लाख तक होनी चाहिए। जबकि ग्राहक ने पहले भी प्रधानमंत्री आवास योजना में आनलाइन आवेदन किया हो। साढे़ चार लाख रुपये में मिलने वाले फ्लैट में केंद्र सरकार डेढ़ लाख और राज्य सरकार एक लाख रुपये की सब्सिडी ग्राहक को देगी। इसके बाद ग्राहक को दो लाख रुपये ही आवास के लिए देने होंगे।
25 हजार में होगा पंजीकरण
संपत्ति अधिकारी नरेश बाबू ने बताया ग्राहक को पंजीकरण के समय 25 हजार रुपये जमा कराने होंगे। बाकी रकम पांच साल में ब्याज सहित 60 किश्तें देनी होंगी। आवंटन लेने के तीन माह के भीतर ग्राहक पूरा पैसा जमा कराता है तो ब्याज में पूरी छूट दी जायेगी। यह फ्लैट सुपर एरिया के हिसाब से 34.07 वर्ग मीटर और कारपोरेट एरिया में 22.77 वर्ग मीटर के होंगे। ये सभी फ्लैट रेरा के तहत ग्राहकों को दिये जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास बनाने का सपना लिए ग्राहकों की लाइन शास्त्रीनगर स्थित परिषद कार्यालय में लगने लगी है। कुछ ग्राहकों को आनलाइन आवेदन प्रक्रिया में गलती के कारण मायूस लौटना भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
खास बातें:
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलेगी ढाई लाख रुपये की सब्सिडी
आवास विकास में पंजीकरण शुरू, पहले चरण में 144 फ्लैट देने की योजना
12 अप्रैल तक तीन लाख वार्षिक आय वाले ग्राहक ही कर सकेंगे पंजीकरण
आनलाइन पंजीकरण कराने वाले ही होंगे पात्र