फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाईकोर्ट बेंच के लिए करेंगे जन आंदोलन

हाईकोर्ट बेंच के लिए करेंगे जन आंदोलन

Tue, 20 Mar 2018 01:51 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच के लिए करेंगे जन आंदोलन
हाईकोर्ट बेंच के लिए करेंगे जन आंदोलन
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए जन आंदोलन होगा।
सच संस्था के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. संदीप पहल ने सोमवार को अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। कहा कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए पश्चिमी उप्र के वकील पिछले कई वर्षों से लड़ाई लड़ रहे हैं। हर शनिवार को अधिवक्ता कार्य विरत रहते हैं। न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ बढ़ता जा रहा है। संविधान के अनुसार हाईकोर्ट बेंच की मांग हमारा संवैधानिक अधिकार है। लेकिन प्रदेश की जनता को न्याय पाना एक मजाक लगने लगा है। पश्चिमी उप्र के नागरिकों को न्याय में दूरी और देरी को झेलना पड़ रहा है। न्याय पाना सपना सा हो गया है। इस दौरान जितनी सरकारें बनीं उन्होंने पश्चिमी उप्र को हाईकोर्ट बेंच देने का वादा भी किया। लेकिन वादा नहीं निभाया।

उन्होंने कहा कि कई दशकों से पश्चिमी उप्र के वकील बेंच की स्थापना की मांग उठा रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। न्याय से वंचित जनता के साथ किसानों, वकीलों को हर जिला, तहसील व गांव से आंदोलन में जोड़ेंगे। कहा कि बेंच की मांग कोई भीख नही है बल्कि क्षेत्र की जनता का संवैधानिक अधिकार है। संविधान में शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्राप्त करने का जनता का अधिकार है, जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके इलाहाबाद हाईकोर्ट जाती है। यदि सरकार बेंच नही देती है तो वह इसके लिए जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


खास बातें:
सच संस्था के अध्यक्ष संदीप पहल ने वार्ता में की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed