फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अब नौ करोड़ का लक्ष्य, नौ महीने पहले तैयारी शुरू

अब नौ करोड़ का लक्ष्य, नौ महीने पहले तैयारी शुरू

Tue, 14 Nov 2017 02:59 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
अब नौ करोड़ का लक्ष्य, नौ महीने पहले तैयारी शुरू
लक्ष्य बढ़ा, मेरठ में पांच लाख पौधे लगाने होंगे
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश सरकार ने नए साल में पौधरोपण का लक्ष्य तीन करोड़ बढ़ा दिया है। 2018-19 में सूबे में नौ करोड़ पौधे लगाने होंगे। वहीं कई जिलों में टारगेट 2017-18 के मुकाबले दोगुना दिया गया है। मेरठ जिले को करीब पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
तीन साल से प्रदेश में हर साल पिछले साल से अधिक पौध लगाने का लक्ष्य रखा जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में नौ करोड़ पौध लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 2016-17 में पांच करोड़ पौधे लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया था। भाजपा सरकार ने 2017-18 में छह करोड़ पौधे लगवाने का काम किया। अब सरकार ने आगामी सत्र के लिए लक्ष्य को बढ़ा दिया है। इससे वन विभाग की चुनौती भी बढ़ी है। डीएफओ अदिति शर्मा के मुताबिक अगले साल होने वाले पौधरोपण को लेकर आदेश जारी हो गया है। मेरठ जिले में पिछले साल के मुकाबले दोगुना पौध लगाने का लक्ष्य मिला है। 2017-18 में मेरठ जिले में ढाई लाख पौधे लगाए गए थे। अब पांच लाख लगाने हाेंगे। तीन साल से लगातार प्लांटेशन होने की वजह से अब जगह की दिक्कत हो रही है। अधिकांश प्लांटेशन गंगा के खादर क्षेत्र में होता है। गड्ढे खोदने का काम अभी से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


तीन नई योजना जल्द
पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए तीन नई योजना का शासनादेश जल्द जारी होने वाला है। सरकार इनकी घोषणा कर चुकी है। इनमें मुख्यमंत्री कृषक धन योजना है। इसमें किसानों के खेत की मेढ़ पर पौध लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री फल उद्यान योजना में बाग लगाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा। तीसरी योजना मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना है। इसमें खाली पड़ी सरकारी जमीन पर पौधरोपण होगा। इन योजनाओं के तहत सरकार पौधरोपण में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
वन विभाग को प्रदेश सरकार ने पौधरोपण का दिया लक्ष्य, सूबे में लगेंगे 9 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed