फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   केंद्र

केंद्र

Mon, 04 Sep 2017 03:07 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
केंद्र
मेरठ। भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि इस समय केंद्र और प्रदेश में किसान-मजदूर की सरकार है। यही कारण है कि बजट का 42 प्रतिशत गांव के गरीब किसानों और मजदूरों के लिए है।
विज्ञापन

पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत रविवार को सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राजा वर्मा ने कहा कि वह किसानों से सीधा संवाद करने चौधरी चरण सिंह की धरती पर आए हैं। साढे़ तीन साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान कल्याण की कई योजनाएं शुरू की थीं। लेकिन प्रदेश में परिवारवाद की सरकार ने एक भी योजना क्रियान्वित नहीं की।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री ने बिजली बचाओ अभियान की शुरुआत कर एलईडी बल्ब अपने बजट से खरीदकर उत्तर प्रदेश में भेजे। आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके अधीनस्थों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो हटाया और अखिलेश का फोटो लगाकर जनता से वाहवाही लूट ली। यह भी आरोप लगाया कि गोमती नगर लखनऊ का हाईवे मात्र 100-150 करोड़ रुपये की लागत से बना। लेकिन अखिलेश सरकार ने इसका बजट 15 हजार करोड़ बताकर जनता का पैसा ऐंठ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी ने दी किसानों को राहत
राजा वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पहली ही बैठक में किसानों के 36,359 करोड़ रुपये माफ किए। मंडी में किसानों को सम्मान दिलाया। उनकी फसल के अतिरिक्त 10 प्रतिशत उसके आने-जाने, लोडिंग और वाहन खर्च के लिए दिलाए। 1625 रुपये गेहूं मूल्य दिलाया। मंडी में दो बार किसानों की फसल की बोली लगेगी, अगर 1625 से कम बोली लगती है तो सरकार खरीदेगी और ऊपर लगती है तो किसान को अतिरिक्त रुपये दिए जाएंगे। 487 रुपये प्रति कुंतल आलू का भाव घोषित किया।
नपेंगे अधिकारी
राजा वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि प्रदेश के आलू किसानों से एक लाख टन की खरीददारी की जाए। लक्ष्य आसान था। लेकिन अधिकारियों ने मात्र 12 हजार टन ही आलू खरीदा। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है, जिस पर अधिकारी नपेंगे।
जानकारी देने के बजाय कर गये शायरी
सम्मेलन में हस्तिनापुर व मेरठ से कृषि वैज्ञानिकों को बुलाया गया था। इन वैज्ञानिकों को कृषि की नयी तकनीक पर जानकारी देनी थी। संयोजकों ने भी वैज्ञानिकों को चार बिंदुओं पर बोलने के लिए कहा था। लेकिन वैज्ञानिकों ने यहां कृषि पर जानकारी देने के बजाय राजनीतिक भाषणबाजी के साथ शायरी की और चलते बने। वैज्ञानिकों की इस बात पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने भी संज्ञान लिया और अपने संबोधन में इस पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करने की बात कही।
किसानों को किया सम्मानित
किसान कल्याण सम्मेलन में करीब 50 किसानों को सम्मानित किया गया। इनमें अच्छी फसल, गायों को बढ़ावा देने वाले किसान, सब्जी उगाने वाले किसान, ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई आदि अग्रणी किसानों को प्रतीक चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
सम्मेलन में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, सत्यवीर त्यागी, निगम कार्यकारिणी अध्यक्ष हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, सुनील भराला, किसान मोर्चा के पश्चिमी क्षेत्र के सह संयोजक अजय भराला, राजकुमार कौशिक, अमित त्यागी, इंद्रपाल बजरंगी, पप्पू गुर्जर, संदीप प्रधान, विकास पंवार, रवि कुमार, राजीव कुमार, हरीश चौधरी ने विचार रखे। अशोक चौधरी, दीपक शर्मा, प्रदीप ढढरा, रमेश गोलाबढ़, चौ श्याम बीर सिंह, विमला जाटव, कुलदीप कौशिक, रविंद्र नादर, संजीव दर्शन, राजीव भराला, हर्ष पाल, पंकज भराला आदि मौजूद रहे।

दोगुनी होगी किसानों की आय
मोदीपुरम। पल्लवपुरम में भाजपा नेता सुनील भराला के आवास पर पहुंचे राजा वर्मा ने स्वागत के दौरान कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार किसान हित और नीति में कार्य कर रही है। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी। देश में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, अजय भराला, प्रदीप ढढरा, अंकुर मुखिया आदि मौजूद रहे।
खास बात
किसान कल्याण सम्मेलन में बोले भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार पर जड़े संगीन आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed