फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डीएन डिग्री कॉलेज में नाटक ताजमहल का टेंडर

डीएन डिग्री कॉलेज में नाटक ताजमहल का टेंडर

Mon, 04 Sep 2017 02:56 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
डीएन डिग्री कॉलेज में नाटक ताजमहल का टेंडर
मेरठ। ईद के मौके पर दर्पण कला केंद्र नाट्य संस्थान की ओर से रविवार को डीएन डिग्री कॉलेज सभागार में नाटक ताजमहल का मंचन हुआ। शुभारंभ कॉलेज सचिव दयानंद गुप्ता व पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने किया।
विज्ञापन

अजय शुक्ला द्वारा लिखित नाटक ताजमहल का टेंडर का निर्देशन रंगकर्मी अनिल शर्मा ने किया। नाटक में हास्य के माध्यम से भ्रष्टाचार पर तंज कसा गया। नाटक का कथानक था वर्तमान समय में शाहजहां ताजमहल बनवाते तो क्या होता। सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार को कलाकारों ने अभिनय में उतारा। शाहजहां और चीफ इंजीनियर गुप्ताजी के बीच नाटक घूमता है। नाटक में विनोद बेचैन, जितेंद्र कुमार, सुकेंदर सिंह, जमशेद खान, सोनू तिवारी, विराज कुमार व प्रियांश कौशिक, जमशेद खान एवं जहाआरां ने अभिनय किया। संयोजन व संचालन विनोद कुमार बेचैन ने किया। आयोजन में यूनाइटेड प्रोग्रेसिव थिएटर एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा को दादा समिरन नियोगी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय जयप्रकाश सूद व स्वर्गीय राजेश कुमार नेगी की स्मृति में गोपाल शर्मा टाटा लाइफ अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। रमेश तिवारी, अनिल पुरोहित, अनवर शेख रोमानी, मेक्स, रविंद्र वैद्य, उषा रानी को दर्पण कला रत्न अवार्ड से नवाजा गया। अध्यक्षता सतीश शर्मा ने की। इस मौके पर सुनील वाधवा, नीरज राठौर, अजमल कमाल, संस्था अध्यक्ष दिनेश चौहान, महामंत्री हसीन अहमद सैफी, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. मेराजुद्दीन, अजय गुप्ता, नीरज शर्मा, डॉ. असलम जमशेदपुरी, बीएस यादव, डॉ. एसके अग्रवाल, सुरेंद्र कौशिक, शांति वर्मा, सुभाष गोस्वामी, जीएन गुप्ता, मनोज चौधरी, अंकित चौधरी, दिनेश चौहान, वीरेंद्र क नोजिया, हसीन अहमद सैफी, रोहताश वर्मा, शिव कुमार यादव, राममदान, महेश, सतीश, मुकुल कुमार गहलोत, अजय सिंह महरौलिया व सौरभ महरौल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed