{"_id":"59ab17964f1c1b10278b4e95","slug":"41504384918-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर पर्यूषण पर्व पर कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर पर्यूषण पर्व पर कार्यक्रम
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना प्रयास मोक्ष संभव नहीं : भावभूषण
अमर उजाला ब्यूरो
हस्तिनापुर।
पर्यूषण महापर्व के अवसर पर श्री दिगम्बर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में चल रहे तीन लोक महामंडल विधान में शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ ओंमकार की ध्वनि के मंत्रोच्चार पूर्वक हुआ।
शांतिधारा करने का सौभाग्य शीतल प्रसाद, पदम चंद और सुशीला जैन को मिला। शांतिधारा में उनका सहयोग अरुणा जैन की ओर से विनोद जैन ने किया। तीन लोक महामंडल विधान में पुष्करार्ध द्वीप स्थित विद्युन्मालीमेरू की सौधर्म, ईशान, सनत कुमार, माहेन्द्र, यज्ञनायक, कुबेर आदि पात्रों द्वारा विद्युन्मालीमेरू के सोलह जिनालयों पर अर्घ्य चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। सोलह जिनालयों के उपरांत विद्युन्मालीमेरू के ही चार गजदंत जिनालय एवं पुष्करषाल्मली वृक्ष जिनालयों पर भक्तों द्वारा भक्ति के साथ अर्घ्य चढ़ाकर श्रीफल समर्पित कर अपार पुण्य का अर्जन किया। आज पर्यूषण पर्व के आठवें दिन पूज्य मुनिश्री भावभूषण महाराज ने तप और धर्म पर प्रवचन देते हुए कहा कि सम्यक दृष्टि जीव की साधना नदी की धार होती है। वह सागर का रुख तो लेती है, लेकिन शिथिल नहीं होती। वीतरागी गुरु द्वादष प्रकार तप तपते हैं। कर्म, क्षय के लिए जो तप जाता है उसका नाम तप है। जो लौकिक सिद्धि के लिए किया जा रहा है वह तप नहीं है। करना कुछ पड़े नहीं और मोक्ष मिल जाए ऐसा असंभव है। तपेली तपाय बिना दूध तपता नहीं है, उसी प्रकार बिना वहिरंग तप के अंतरंग तप होता नहीं है। जितने भी तीर्थंकरों ने बहरंग तप किया है वह अंतरंग तप की सिद्धि के लिए किया है। चक्रवर्तियों को चक्र रत्न प्राप्त करके सुख तो मिला संपत्ति तो मिली परंतु शांति नहीं मिली। वह सुख का जीवन खोजो जिसमें शांति हो। सायंकालीन संगीतमय पंचपरमेष्ठी भगवान की आरती, 24 तीर्थंकर की आरती, शांतिनाथ भगवान की आरती भक्ति पूर्वक की गई। आरती का द्वीप प्रज्ज्वलन विधान के पात्रों ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में धार्मिक प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। जिसके पुरस्कार उर्मिला जैन सहारनपुर की ओर से दिए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंत्री एवं विधान संयोजक प्रद्युम्न जैन, उपाध्यक्ष हेमचन्द एवं मुकेश जैन, अशोक, उमेश, कमल, अतुल, मणिचन्द, कमल, राजीव आदि का सहयोग रहा।
सोलर लाइट चोरी
हस्तिनापुर। ग्राम लुकाधड़ी में चोरों ने दो स्थानों से सौर ऊर्जा की लाइटें चोरी कर लीं। ग्राम के मंगल सिंह, हरदीप मिल्टन और वीरपाल ने थाने में तहरीर दी। वहीं, ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह को भी अवगत कराया। लुकाधड़ी इकवारा ग्राम पंचायत अंतर्गत है।