फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ग्रामीण क्षेत्र के 220 डाकघरों पर ताले लटके

ग्रामीण क्षेत्र के 220 डाकघरों पर ताले लटके

Fri, 18 Aug 2017 02:31 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के 220 डाकघरों पर ताले लटके
ग्रामीण क्षेत्र के 220 डाकघरों पर ताले लटके
विज्ञापन

मेरठ। अपनी मांगों को लेकर डाक विभाग के डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिनसे ग्रामीण क्षेत्र के 200 से ज्यादा डाकघरों पर ताले लटक गए हैं। वहीं कर्मियों ने मंडलीय डाकघर पर प्रदर्शन किया।

डाक विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए डाकघरों में डाक सेवकों की तैनाती की है। जनपद में करीब 220 शाखा डाकघर हैं, जिनमें 370 डाक सेवक हैं। ये सभी डाक सेवक अपनी मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। डाक सेवक संघ के मंडलीय सचिव बिजेंद्र कुमार ने बताया कि डाक विभाग द्वारा उनके लिए केवल तीन घंटे कार्य करने का समय निर्धारण किया है। इसी आधार पर उन्हें 6 से 10 हजार रुपये तक मिलते हैं ,लेकिन उनसे आठ घंटे काम लिया जा रहा है। बीपीएम (ब्रांच पोस्ट मास्टर) का काम केवल डाकघर में काम करने का है, लेकिन अधिकारी उन्हें डाक बांटने में भी भेज रहे हैं। ये काम 8 घंटे में होता है जबकि उन्हें तीन घंटे के काम का पारिश्रमिक मिलता है। टारगेट पूरे करने के नाम पर भी उन्हें परेशान किया जाता है। उनकी समस्याआें के लिए जीडीएस कमेटी बनाई गई थी। उसने अपनी रिपोर्ट भी विभाग को दे दी, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया। इसी वजह से उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। कर्मियों ने कैंट स्थित मंडलीय डाकघर पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


खास बात
डाक सेवा ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए डाक सेवक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed